Skip to main content

खालसा इंटर कॉलेज द्वारा कॉलेज प्रबंधक के 83 वें जन्म दिवस पर 83 पौधे रोपित कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 लखनऊ /संवाददाता


 अपने जन्म दिन पर राजेन्द्र सिंह बग्गा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने एवम कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिया संदेश  मै उनमें से नही जो हवाओं में महल बनाते हैं, मै नामुमकिन को मुमकिन बनाने का हुनर रखता हूं : आर. एस.बग्गा   गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज द्वारा  कॉलेज प्रबंधक स. राजेंद्र सिंह बग्गा के 83 वें जन्म  दिन पर 83 पौधे रोपित कर  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  कॉलेज  के छात्र - छात्राओं ने  प्रबंधक  महोदय को गिफ्ट रूप में  पौधे भेंट कर उनके जन्म दिन को यादगार बना दिया। छात्र - छात्राओं द्वारा इस प्रकार के स्पेशल गिफ्ट को  प्राप्त कर कॉलेज प्रबंधक एवम लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा काफी खुश हुए।  कॉलेज प्रबंधक के जन्म दिन पर यह आयोजन  प्रधानाचार्य स.वीरेन्द्र सिंह एवम उप प्रधानाचार्य  नीरज कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।  प्रधानाचार्य एवम उप प्रधानाचार्य ने पुष्प मालाओं से प्रबंधक महोदय का  स्वागत किया।  अपने जन्म दिन पर उपहार के रूप में  छात्र - छात्राओं से  83 पौधे  पाकर  खुश हुए कॉलेज प्रबंधक  स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने अपने  संबोधन में  पर्यावरण संरक्षण के लिए  अधिक से अधिक पौधे लगाने, लगाए गए पौधों की देखभाल करने एवम  गिरते हुए लिंगानुपात को  रोकने के लिए  कन्या भ्रूण हत्या  रोकने का संदेश दिया।

  स.राजेन्द्र सिंह 
 बग्गा ने कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है लेकिन हमने उसका दोहन करने के अलावा और कुछ नही दिया। पेड़ हमें  छाया, भोजन एवम ऑक्सीजन देते हैं एवम सूख कर भी ईंधन देते हैं एवम घर को सजाने के काम आते हैं लेकिन  फिर भी हम स्वार्थवश अपनी  आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए  जिस तीव्र गति से  हरे भरे वृक्षों को काट रहे हैं उस अनुपात में हम  वृक्षारोपण नही करते  जो निकट भविष्य के लिए चिंता का विषय हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए बृहद स्तर पर पूरे प्रदेश में  वृक्षारोपण कराना केवल प्रदेश सरकार की ही जिम्मेदारी नही है बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण करना हम सबका भी  दायित्व है।   स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित जपुजी साहिब  में वर्णित श्लोक " पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत्त " के माध्यम से पवन  को गुरु, पानी को पिता एवम धरती को माता की संज्ञा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।    स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने काव्य रूप में  वृक्षों की उपयोगिता को कुछ इस अंदाज  में कहा " पेड़ की छाव है जमाने के काम आयेगी, सूख जाने के बाद आपका घर सजाने  के काम आयेगी ।" इसके पश्चात  उन्होंने   दृढ़ इच्छा शक्ति से पूर्ण  अपने जीवन के उद्देश्य को  शायराना अंदाज में  बोलते हुए कहा "  मै  रास्ते पे नही मंजिल पर नजर रखता हूं , मै बच्चों के साथ - साथ स्टाफ पर भी नजर रखता हूं,  मै उनमें से नही जो  हवाओं में  महल बनाते हैं, मै नामुमकिन को मुमकिन बनाने का हुनर रखता हूं। " स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने बताया कि उन्होंने 2019 में अपने वैवाहिक जीवन की गोल्डन जुबली मनाते हुए आलमबाग क्षेत्र के पार्क में 50 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का  निर्वहन कर इस दिन को यादगार बनाया था। स.राजेन्द्र सिंह बग्गा ने शिक्षकों एवम छात्रों से उनके जन्म  दिन पर भेंट किए गए 83 पौधों को  लखनऊ के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाकर इनकी देखभाल भी करने को कहा।
 आपको बता दे कि अपने व्यक्तित्व, कृतित्व से धार्मिक एवम सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय  योगदान देने वाले सभी के प्रेरणास्रोत सेवा एवम सद्भाव  की प्रतिमूर्ति  स. राजेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा अपने द्वारा किए गए आयोजनों में  पर्यावरण संरक्षण एवं बेसहारा लोगों की सेवा करने के प्रति जागरूक किया जाता है।   कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कॉलेज प्रबंधक एवम लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा को जन्म दिन की बधाई एवम शुभकामनाएं दी एवम कॉलेज की प्रगति में उनके अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज द्वारा  प्रबंधक महोदय के जन्म दिन पर लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर  83 पौधे रोपित किए जाने पर शिक्षक स्टाफ एवम छात्र - छात्राओं की सराहना की। इससे पूर्व कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक रामलाल , वीके श्रीवास्तव, जी.पी. तिवारी, आलोक कुमार मिश्र एवं सतवीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त कर कॉलेज प्रबंधक को जन्म दिन की  बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीके श्रीवास्तव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।