Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजीव वर्मा

 लखनऊ /संवाददाता

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा का आज यहां चुनाव संपन्न हो गया, जिसमें  संजीव वर्मा को सर्व सम्मति से संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद बिहारी वर्मा को संगठन का प्रधान संरक्षक बनाया गया।  विनोद श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  विमलेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री और  वीरेन्द्र सक्सेना राष्ट्रीय महासचिव चुने गए। श्रीमती सरिता वर्मा संगठन की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुई और  मीनाक्षी वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही रा0 कोषाध्यक्ष  नेपोलियन सक्सेना व रा0 प्रशासनिक सचिव राजन सक्सेना बनाये गये। युवा संभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष  विशाल श्रीवास्तव को बनाया गया।  भानू प्रताप श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष व लखनऊ का प्रभारी बनाया गया।नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजीव वर्मा ने सदस्यों को उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों ने मुझे जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है उसे मैं आप सब लोगांे के सहयोग से ही पूरा कर पाऊंगा। उन्होने बताया कि इससे पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रहते हुए भी उन्होने देश ही नही बल्कि विदेश के चित्रांश भाईयों को एकजुट करने और अपने संगठन में शामिल करने की दिशा में निरन्तर प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरुप अमेरिका, उत्तरी कैलिफोर्निया, जर्मनी और दुबई के चित्रांशों ने काफी रुचि दिखाई और अखिल भारतीय चित्रांश महासभा से जुुड़ने की इच्छा व्यक्त की। उनकी रुचि को ध्यान में रखकर राजीव कुमार सत्संगी को उत्तरी कैलिफोर्निया व सचिन सिंह को बोस्टन (अमेरिका) का अध्यक्ष बनाया है जबकि अनुराग वर्मा को दुबई में अध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी लोगो ने अपना काम भी शुरु कर दिया है। वर्मा ने बताया कि इसके अलावा देश व प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करके समस्त कायस्थ भाईयों को एकजुट करने का महती प्रयास किया है। उन्होंने अपनी समस्याओं से भी मुझे अवगत कराया है जिसपर विचार करके उनका निवारण करने की भी कोशिश की है।
इसके अलावा राना रंजीत वर्मा, के0 सरन, ई0 सुभाष, संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विमलेश चन्द्र अरविन्द प्रधान, गोपी कृष्ण, उपाध्यक्ष नियुक्त हुये।

Post a Comment

0 Comments