मूक एकजुटता मार्च का हुआ आयोजन

 लखनऊ/ संवाददाता


लखनऊ धर्मप्रांत के महिला मंडल ने मणिपुर के लोगों, विशेष रूप से मणिपुर की महिलाओं, जिन्हें दुष्ट तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है, उनके साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए एक मूक एकजुटता मार्च (Silent Solidarity Procession) का आयोजन किया गया। जिन्हें नग्न करके घुमाना और उनके साथ बलात्कार करना और उनकी हत्या करना।लखनऊ के विभिन्न परिषदों की ईसाई महिलाओं ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अपनी पीड़ा और दुख व्यक्त करते हुए तख्तियों के साथ मौन मार्च करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।महिलाओं ने शहर में सेंट जोसेफ कैथेड्रल के परिसर के चारों ओर मार्च किया, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों ने भी भाग लिया। शांति मार्च करीब एक घंटे तक चला।



Post a Comment

Previous Post Next Post