Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ प्रवास के आखिरी दिन रविवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम जन से भेंट की

 लखनऊ संवाददाता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ प्रवास के आखिरी दिन रविवार को  बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम जन ने भेंट की। भेंट के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल , डॉ राघवेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भेंट करने वालों में मुख्य रूप से  पद्मश्री बिंदु सिंह, अभिषेक खरे ,संजय श्रीवास्तव प्रोफेसर शैलेंद्र सक्सेना, डॉक्टर अतुल भटनागर के साथ कायस्थ समाज प्रतिनिधि मंडल, फिल्म प्रोडक्शन प्रतिनिधि मंडल से अमरेश सिंह राठौड़ ,अनूप शुक्ला,भोजपुरी समाज प्रतिनिधि मंडल से प्रभुनाथ राय ,राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से अमित गुप्ता ,वाल्मीकि समाज प्रतिनिधिम मंडल से सौरव वाल्मीकि, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से संजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन से विजय कुमार,  राष्ट्रीय पासी महासंघ के लक्ष्मी प्रसाद रावत तथा विश्वकर्मा पूजा जनकल्याण समिति एवं भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री से भेंट की।

Post a Comment

0 Comments