Hot Posts

6/recent/ticker-posts

 
...
-यूपी महोत्सव में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जयंती पर याद करके उनको नमन किया गया। क्रिसमस के पर्व पर सांता क्लास ने मचाया धमाल यूपी महोत्सव द्वितीय सांस्कृतिक संध्या
 
संवाददाता।
लखनऊ

  प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड निकट केंद्रीय विद्यालय में में चल रहे 16वें यूपी महोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में सिंगर भूपेंद्र यादव ने एक बार भोले भंडारी और चांदी जैसा रंग है तेरा गीतों से महोत्सव की
 बेहतरीन शुरुआत की। उनके साथ तबला पर मयूर ढोलक पर प्रभात पैड पर प्रशांत ने आपसी तालमेल का रंग बिखेर के मंत्र मुग्ध किया। अंकित सिंह हर्षित चतुर्वेदी ने अपने गायन से खूब तालियां बटोरी आंचल पांडे ने कथक नृत्य से रंग जमाया

इसके पूर्व यूपी महोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उन्हें याद करके पुष्प अर्पित किया गया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में वह भारत के सच्चे रत्न है, हमें अपने जीवन में उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उपाध्यक्ष एन.बी सिंह ने कहा कि अटल जी के मार्ग पर चलना ही उन्हें सही मायने में उन्हें याद करना है। इस अवसर पर पवन पाल, शालिनी श्रीवास्तव शौकत इमरान प्रभाकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

यूपी महोत्सव मे क्रिसमस पर्व पर सांता क्लास ने पूरे मेले का भ्रमण किया और बच्चों को उपहार भेंट किया। छोटे बड़े सभी आयु वर्ग के लोगों ने सांता क्लास के साथ खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने सांता क्लास के साथ खूब सेल्फी ली। महोत्सव में विशेष रूप से अविषि भारद्वाज के द्वारा कथक नृत्य, दिव्या तिवारी के द्वारा बॉलीवुड डांस, आयुषी तिवारी के द्वारा भरतनाट्यम नृत्य और नव्या श्रीवास्तव का कथक नृत्य हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इन प्रस्तुतियों के उपरान्त क्रिसमस डांस का आयोजन सेंट्रल एकेडमी विकास नगर द्वारा किया गया। इस डांस में अविना, अहाजा, हंसिका और दिव्या ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। यूपी महोत्सव में सोलो डांस का परफॉर्मेंस प्रगति, सृष्टि और दिव्या द्वारा बहुत ही मनमोहक अंदाज में किया गया। यूपी महोत्सव में विशेष रूप से पधारे तरुण लखनवी का स्टैंडअप कॉमेडी का परफॉर्मेंस सभी के दिलों दिमाग पर अंकित हो गया। यूपी महोत्सव में खुर्जा की पॉटरी, सहारनपुर का फर्नीचर, वुड कार्विंग, स्थानीय हैन्डीक्राफ्ट के साथ घरेलू और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, कालीन इत्यादि के स्टाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिस पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा बच्चों और युवाओं को झूले बहुत भा रहे हैं।

यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री द्वारा किया गया। 

Post a Comment

0 Comments