Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नव वर्ष का आगाज, खुशियों की बौछार!





-यूपी महोत्सव का प्यार हमेशा मिलता है: अशोक बाजपेई।

-नव वर्ष में यूपी महोत्सव में आए सभी का हृदय से आभार: विनोद कुमार सिंह।

-सबकी खुशियों में खुशी मिलती है: एन. बी.सिंह।
...
संवाददाता। लखनऊ 
यूपी महोत्सव में नव वर्ष के पहले दिन सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड निकट केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में चल रहे यूपी महोत्सव में ऐसा लग रहा था मानो पूरा लखनऊ शहर उमड़ गया हो। हर तरफ सभी उम्र के लोग विशेष तौर से बच्चे ही दिखाई दे रहे थे। सभी ने महोत्सव में फूड जोन में, झूलों में, खरीदारी में खूब रुचि दिखाई और जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का पूरा आनंद लिया। वहीं स्वादिष्ट खाने-पीने का नव वर्ष के पहले दिन सब ने खूब आनंद लिया।

महोत्सव में आज नव वर्ष का सेलिब्रेशन पूरे धूमधाम से कवि सम्मेलन से शुरू होकर एक से एक बढ़कर गायन और नृत्य का कार्यक्रम देखने को मिला। आए हुए सभी कलाकारों ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दिया और वहीं उमड़ी जनता ने सबको खूब सुना और पुरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।

यूपी महोत्सव में आज कार्यक्रम की शुरुआत कलम काव्य फाउंडेशन जिसके संस्थापक अंकुर पाठक हैं। संस्था द्वारा युवा कवि सम्मेलन का मंच पर आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें अतुल सक्सेना, रंगोली पंडित, अमन मिश्रा, अंकुर, सर्वेश पांडे, श्रेया द्विवेदी, अपूर्वा, वरुण शुक्ला, कौशल पांडे और धीरेन्द्र त्रिपाठी कवियों द्वारा कवि सम्मेलन में खूब तालियां बटोरी।

यूपी महोत्सव में आज डैनमस डिजायर अकादमी जिसका नेतृत्व शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया उनके ग्रुप डांस जिसे देखकर उपस्थित लोग तलियों के साथ-साथ मस्ती में नाचने पर भी मजबूर हो गए। ग्रुप डांस में आनंदी, आशिमा, श्रव्या, आरोही, आराध्या, किंजल, वर्तिका ,साक्षी, सौम्या, दिव्या, वैष्णवी और अदिति ने भाग लिया।

नए साल के पहले दिन यूपी महोत्सव में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में अशोक बाजपेई राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन.बी.सिंह ने वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने का प्रतीक पौधा देकर एवं राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट करके सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद अशोक बाजपाई ने कहा कि यूपी महोत्सव में मुझे इतना प्यार मिलता है मैं उसका हृदय से आभारी हूं। इस महोत्सव में कई राज्यों से और प्रदेश के कई जिलों से दुकानदार यहां आते हैं और बहुत मेहनत करते हैं तथा कोशिश करते हैं कि अच्छी और उपयोगी वस्तु उचित दाम पर लोगों तक पहुंचा सके। यूपी महोत्सव में खाने पीने, बच्चों के मनोरंजन के अलावा परिवार के द्वारा उपयोगी सभी सामान बहुत उचित मूल्य पर उपलब्ध होती है। उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह से एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा दे रही है, निश्चित रूप से उसमें एक बड़ी भागीदारी यूपी महोत्सव के आयोजकों के द्वारा की जा रही है। राज्य सभा सांसद के साथ अतुल मिश्रा सलाहकार दूर संचार, सभासद, मंडल प्रभारी एवम कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

नव वर्ष के प्रथम दिन सोलो डांस में टीना, अद्विक, इल्मा, गार्गी, नव्या, विदुषी ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से जबरदस्त वाह वाही लूटी। यूपी महोत्सव में आज एक अद्भुत रंग देखने को मिला और वह था किड्स के द्वारा मॉडलिंग। हकीकत में यह यकीन नहीं होता है कि इतने छोटे नौनिहाल बच्चे कैसे यह सब कर लेते हैं। मॉडलिंग रैंप वॉक हो या मॉडलिंग की कोई भी विधा हो, ऐसा लगता है यह बच्चे पूरी तरह से पारंगत है। किड्स मॉडलिंग में वान्या, नित्या, स्वास्तिक, तान्या, काव्यांजलि, सांवी श्रीवास्तव, मानस, प्रियांशी, रत्न्या और आरव ने अपनी मॉडलिंग से महोत्सव की शान को बढ़ाकर, हर किसी को अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने पर मजबूर कर दिया।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Post a Comment

0 Comments