Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूरा यूपी महोत्सव भगवान राम को समर्पित है। प्रतिदिन मंच से भगवान शिव और भगवान राम के भजनों को बहुत ही सुंदर रूप में अनेक संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता रहा है।



...
संवाददाता। लखनऊ 

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूरा यूपी महोत्सव भगवान राम को समर्पित है। प्रतिदिन मंच से भगवान शिव और भगवान राम के भजनों को बहुत ही सुंदर रूप में अनेक संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता रहा है।
 लखनऊ में चल रहे 16वें यूपी महोत्सव में आज हॉट एंड सोल डांस अकैडमी के कलाकारों ने राम भक्ति पर अपनी गायकी से पूरा महोत्सव राममय कर दिया। स्वरा त्रिपाठी द्वारा गया मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग गायेंगे और अन्या मडार का भजन राम आएंगे गीतों पर गौरी द्विवेदी और साक्षी ठाकुर ने संगीत दिया। सोलो परफॉर्मेंस गिटार पर प्रेम प्रकाश का हर किसी को नहीं मिलता गीत सबको बहुत पसंद आया। गिरिराज श्रीवास्तव संगीत पार्टी के नेतृत्व में राम जी के जीवन पर आधारित लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति की गई। गिरिराज श्रीवास्तव के गायक सरस्वती वंदना रजनी तिवारी का सज सज गई भगवान शिव के आराध्य भगवान राम और भगवान राम के आराध्य भगवान शिव शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव का जाप करो तो राम जी प्रसन्न होते हैं। सेक्टर पोस्ट ग्राउंड निकट केंद्रीय विद्यालय अलीगंज लखनऊ में चल रहे 16 में अप महोत्सव में आज सोमवार का दिन राम में ही रहा हॉट एंड सोल्ड डांस अकैडमी के कलाकारों ने राम भक्ति पर अपनी गायकी से पूरा महोत्सव राम में कर दिया स्वराज त्रिपाठी द्वारा गया गया मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगेऔर अन्य भजन राम आएंगे इन गीतों पर गौरी द्विवेदी और साक्षी ठाकुर ने संगीत दिया। सोलो परफॉर्मेंस गिटार प्रेम प्रकाश का हर किसी को नहीं मिलता सबको बहुत पसंद आया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के एक अन्य कार्य में गिरिराज श्रीवास्तव संगीत पार्टी के नेतृत्व में राम जी के जीवन पर आधारित लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति की गई । सरस्वती वंदना, रजनी तिवारी का सज गई मेरी पवन अयोध्या, अरुण उपाध्याय और सुषमा प्रकाश का सोहर और अन्य कलाकारों द्वारा गाए हुए भजन खूब पसंद किए गए और उपस्थित दर्शकों ने भजनों को खूब सराहा। संगीत प्रस्तुति में ढोलक पर मनोज मेहता, तबला पर सुधीर मौर्य, हारमोनियम पर गिरिराज श्रीवास्तव और पूरे कार्यक्रम के संगीत निर्देशक गिरिराज श्रीवास्तव रहे।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा आकर्षक अंदाज में अनेकों प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। सभी प्रस्तुतियां हेमा खत्री के नेतृत्व में हुईं। सर्वप्रथम वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्परभ, गणेश वंदना अन्या श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया, प्रज्ञा सिंह का नृत्य, स्नेहा रस्तोगी का पिया तोसे नैना और निधि का गायन, भव्या का पहाड़ी नृत्य, मीनू नागर का नृत्य, अश्विन का गायन, अनुष्का का नृत्य आजा नचले बहुत प्रसन्न किया गया। सभी नित्य और गायन बहुत ही सधे और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में लखनऊ परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा सरस्वती वंदना अवनी सिंह, नैना बोले पूजा सिंह, महाभारत कनक द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन आकाश श्रीवास्तव ने किया।

यूपी महोत्सव का मंच हमेशा से उभरते हुए कलाकारों को प्रोत्साहन करने का प्रयास करता है। उभरते हुए कलाकारों को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट द्वारा निशुल्क मंच प्रदान किया जाता है। उन्हें सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण के मंच पर आज मिस्टर एंड मिस यूपी का फिनाले किया गया। मिस्टर यूपी में क्षितिज गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, सूरज श्रीवास्तव, प्रांजल चौधरी, विनीत कुमार राजपूत, जारून फहज, सूरज सिंह, फरहान और अक्षत के द्वारा फाइनल परफॉर्मेंस किया गया। वही मिस यूपी में वैशाली रावत, खुशबू कटियार, ओइंड्रिला बनर्जी, मीनाक्षी शुक्ला, विनी, लहिमा, रूपाली, सुहानी, शीतल सिंह, मुस्कान तिवारी, तनु, रिचा रावत, सलोनी राजपूत, खुशी वर्मा, शेफाली कटिहार, प्रगति और आकांक्षा ने रैंप पर अपनी परफॉर्मेंस दी। इसके पूर्व ग्रेस एंड पीस स्टूडियो जिसकी ऑर्गेनाइजर शैलेजा श्रीवास्तव की टीम द्वारा ग्रुप डांस घूमर प्रस्तुत किया जिसमें रागिनी, नीलम, मानसी, रजनी और शैलेजा। एकल नृत्य में नीलम एक मीरा एक राधा, मानसी रंगीला देश, रजनी में पहाड़न और मीनू राज और श्रुति द्वारा रघुवर तेरी प्रस्तुति दी गई।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया इस अवसर पर पवन पाल वह प्रिया पल भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments