Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनऊ की प्यारी जनता के जज्बात को सलाम



-प्रगति इवेंट के बैनर तले फैशन शो ने ठंड में गर्मी का एहसास दिला दिया।
...
संवाददाता। लखनऊ 
प्रगति पर्यावरण संरक्षण टेस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में चल रहे काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में वाकई लखनऊ की प्यारी जनता के जज्बात को सलाम। इसे प्रभु राम की कृपा ही कहा जाएगा की हल्की बूंदाबांदी के बावजूद रविवार को उमड़ी भारी भीड़ ने सबके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। जहां फूड जोन पर भीड़ देखी गई, वहीं खरीदारी के लिए लोगों का जुनून सर चढ़कर बोला। लखनऊ में पहली बार आए फिश टनल पर लंबी कतार देखी गई। बच्चों में झूलों का उत्साह और उमंग महोत्सव की शान को और बढ़ा रहा था।

गोंडवाना जड़ी बूटी वाले राम सिंह जिनके द्वारा कई जड़ी बूटियां से तैयार दवाइयां महोत्सव में काफी लोकप्रिय रहीं। हर तरह का पुराना रोग को जड़ी बोटियों के माध्यम से वैद्य राम सिंह द्वारा ठीक किया जाता है।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या में ग्रेस@पीस स्टूडियो द्वारा नृत्य एवम गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ‘नमो नमो शंकराय’ सौम्या और फहीम द्वारा; ‘घूमर’ नीलम श्रीवास्तव और मानसी श्रीवास्तव द्वारा; ‘घर मोर परदेसिया’ फहीम द्वारा; ‘राम आयेंगे’ नीलम, सौम्या, मानसी, खुशी, अनन्य और वैदिक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में सुर झंकार संस्था द्वारा ग्रुप डांस ‘ताल से ताल’ गाने पर प्रस्तुत किया गया। अभय, आराध्या, अंकिता और काव्या ने प्रस्तुति दी। ‘बूंद बूंद से मिलकर बना सागर’ पर ग्रुप डांस में अनुष्का, सावी, आस्था और अदिति ने भाग लिया। ‘मेरे घर राम आएं हैं’ ग्रिप सॉन्ग में दीपिका, वर्तिका, चारू, शुभी और मालविका ने भाग लिया। सोलो सॉन्ग में शुभी राजपूत ने ‘फूल गेंदवा’, चारू श्रीवास्तव ने ‘माही वे’, प्रेरणा चंद्र ने ‘फेरो न नजरिया’, वंशिका ने ‘चुनरी चुनरी’, वर्णिका सिंह ने ‘राफ्ता राफ्ता’, स्निग्धा और प्रेरणा ने ‘झुमका गिरा रे’ परफ्रोम किया। सोलो डांस में आराध्या, आरना, सम्मृद्धि, पूर्णिमा, रूपिका, हनित कौर, अनिका शुक्ला, प्रियांशी, लावण्या और अनीशा ने परफॉर्म किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में आज की शाम प्रगिति एवेंट के बैनर तले मिसस भारत मॉडलिंग कांटेस्ट सफल रही जिसमें अपूर्णिमा वर्मा, मनू, मानसी सिंह, सोनम चौधरी, अनुष्का गुप्ता, हर्षिता मौर्य, एंजल मिश्र और प्रीति ने भाग लिया। एजेंट को अथर्व ने कोऑर्डिनेट किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया गया।

Post a Comment

0 Comments