Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौरसिया समाज निकालेगा जनचेतना राम रथ यात्रा
...
संवाददाता
-चौरसिया समाज जनचेतना रथयात्रा का प्रस्थान एवं शुभारम्भ कार्यक्रम स्थान 1090 चौराहा, लखनऊ समय पूर्वान्ह 11 बजे प्रारम्भ होगा।

लखनऊ। चौरसिया समाज जनचेतना रथयात्रा के मुख्य संयोजक चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सहसंयोजक भाजपा,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उ०प्र० के तत्वावधान में दिनांक 01मार्च को स्थान 1090 चौराहा, लखनऊ समय पूर्वान्ह 11 बजे,भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चौरसिया समाज जनचेतना श्रीराम मंदिर रथ एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित 35 जिलों की चौरसिया समाज जनचेतना रामरथ यात्रा हेतु शुभारम्भ प्रस्थान करेंगे। शुभारम्भ हेतु कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेटमंत्री उ0प्र0 सरकार मा० स्वतंत्र देव सिंह , दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० सरकार, विधायकगण एवं ब्राण्ड एम्बेसडर राजेश कुमार शास्त्री चौरसिया ज्योतिषाचार्य व गिनीज बुक वर्ल्ड रिर्काडधारी सोनी चौरसिया वाराणसी, अरूण चौरसिया प्रदेश प्रभारी, ओमप्रकाश चौरसिया, कृष्णा चौरसिया जिला पंचायत सदस्य भाजपा, उदय चौरसिया, अनरूद्ध चौरसिया, पंकज चौरसिया, सत्यम् चौरसिया, अनिल कुमार वर्मा, प्रदेश सहसंयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उ०प्र०, की मुख्य रूप से गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments