Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सोनार समाज लखनऊ का होली मिलन समारोह एवं सास्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

...
 संवाददाता
लखनऊ। सोनार समाज का होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविंद्रालय प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ०प्र०, अतिविशिष्ट अतिथि कौशल किशोर केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह (विधायक, नोएडा) माठ नीरज बोरा विधायक, उत्तर विधानसभा, सुषमा खर्कवाल, महापौर, न्यायमूर्ति रघुनाथ किशोर रस्तोगी, मुकेश शर्मा एल०एल०सी०, पवन सिंह (एम०एल०सी०), नीरज सिंह वरिष्ठ नेता भाजपा एवं ज्योती सोनी, प्रदेश अध्यक्ष,पिछड़ा वर्ग, रामचन्द्र प्रधान, एमएलसी ने भाग लिया। समारोह का प्रारंभ गणेश वन्दना से दीप प्रज्वलित होने के उपरान्त हुआ। संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण करके व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। संस्था के महामंत्री श्रीकृष्ण कुमार वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट में सस्था द्वारा किये गये प्रयासों एवं कार्यों का उल्लेख किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को समाज में बढ़ावा देना है। संरक्षक रामशरण रस्तोगी, प्रमोद कुमार वर्मा (मिनी ज्वैलर्स), संयोजक धीरेन्द्र सोनी,सुकेश वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, कमलेश्वर सोनी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) शैलेन्द्र स्वर्णकार विकास वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा ने विशिष्ट अतिथि सत्य कुमार वर्मा राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने समाज के उत्थान में सहयोग करने का वचन दिया तथा उन्हें बताया गया कि हमारे समाज की राजनीति में भागीदारी नगण्य है। इस कार्यक्रम में सुजीत अलवेला वृंदावन झांकी ग्रुप द्वारा, फूलों की होली, नशामुक्ति मारत अभियान की झांकी तथा राधाकृष्ण की झांकी, सुदामा चरित्र की झांकी की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। साथ स्वजातीय बच्चों ने अपने नृत्य से लोगों को भाव विह्वल कर दिया। लावन्या रस्तोगी, इंजल तिलहरी, वैभवी रस्तोगी, सिद्धि स्वर्णकार, अन्ची स्वर्णकार अर्पिता सोनी, काव्या रस्तो
गी सहित 20 बच्चों नृत्य व गायन में भाग लिया उन्हें पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जिन बच्चों ने हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक व तकनीकी शिक्षा में प्रथम स्थान पाने वालों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिनमें पारूल शर्मा-96.3%, रिया वर्मा -90.3% हेमा रस्तोगी - 80.6%, अविरल वर्मा धमों -90 6% खुशी सोनी, दयाल वर्मा १०%, आदि बच्चों ने समाज को गौरवान्वित किया। समाज ऐसे बच्चों पर गर्व करता है। मंच का संचालन कृष्ण वर्मा,प्रशान्त स्वर्णकार, पी०एल०सोनी ने किया,अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा ने सभी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया सभी ने भोजन का आनन्द लिया। अंत में सभी आए हुए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments