No title

...
संवाददाता। लखनऊ 
उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज वार्ड में विनायक गेस्ट हाउस में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, महिला मोर्चा अध्यक्षा सीता नेगी की उपस्थिति में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा गुड़िया निगम द्वारा आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम सरन सिंह ,पार्षद प्रियंका बाजपेई, पार्षद रश्मि सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रही। कार्यक्रम में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह जी को रिकार्ड मतों से विजय बनाने हेतु अपील की गई और उपस्थित जन समूह ने संकल्प लिया कि राजनाथ सिंह जी को 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विजयी बनाने में सक्रिय योगदान प्रदान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post