राष्ट्रीय नाई, सविता, सलमानी विकास मंच की आवश्यक बैठक कामन हॉल, दारूलशफा में हुई संपन्न

...
संवाददाता। लखनऊ 
राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामभवन शर्मा,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव फरीद सलमानी को सर्वसम्मति से चुना गया।
 राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राम भवन शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव फरीद सलमानी, राष्ट्रीय महासचिव आनन्द शर्मा राष्ट्रीय महासचिव दीनानाथशर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए०एच० सलमानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सविता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान सलमानी,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नौशाद सलमानी, राष्ट्रीय सचिव गुलजार सलमानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा उपरोक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे चयन हुआ। महिला सभा (प्रभारी) सुनीता शर्मा, जिलाध्यक्ष (आजमगढ़) रमेश शर्मा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं अध्यक्षता राम अचल राजभर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक अकबरपुर, अम्बेडकरनगर एवं संचालन परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा ने किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से नाई समाज, सविता समाज, सलमानी समाज, के तमाम पदाधिकारी, बुद्धिजीवी एवं नौजवान साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दिया। नाई, सविता, सलमानी, विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मेरा समाज आजादी के बाद से केन्द्र व उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मुख्य धारा से काफी दूर है न कोई हमारा विधायक, सांसद हैं। नाई सविता, सलभानी समाज के दोनों समाज की आबादी पूरे देश में लगभग 6% प्रतिशत है और इतनी बड़ी आबादी होते हुए भी कोई भी राजनीतिक पार्टी ने प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाई सविता, सलमानी समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचारों का समाधान करने के लिए कोई भी बड़ा पदाधिकारी न ही राजनीतिक विधायक, सांसद न होने के कारण समाज पर हो रहे अत्याचारों का निवारण करना कठिन हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post