विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ.प्र. का द्वितीय महाधिवेशन सम्पन्न हुआ


...
संवाददाता। 
-कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान (सदस्य, विधान परिषद) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

-कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, ई.टी.आई. के पूर्व निदेशक ए.के. सिंह, और उत्तर प्रदेश आईटीआई महासभा के संयोजक बलराम कृष्ण यादव उपस्थित रहे।

लखनऊ। 
महाधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संघ सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। इस पर मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने समस्याओं के समाधान हेतु उच्च प्रबंधन से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
महाधिवेशन में केंद्रीय कमेटी का चुनाव भी संपन्न हुआ।
जिसमें विभांशु कुमार सिंह(केंद्रीय अध्यक्ष), अनिल कुमार राठौर ( केंद्रीय महामंत्री),और जयप्रकाश यादव ( केंद्रीय कोषाध्यक्ष) के नेतृत्व में वर्तमान कमेटी को सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर बलराम कृष्ण यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रयासों की सराहना की और कर्मचारियों के हक की लड़ाई में समर्थन का भरोसा दिलाया।
तकनीशियन साथियों में हर्ष उल्लास और उमंग उम्मीद की नई किरण दिखाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post