प्रेम नाथ वाल्मीकि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


...
संवाददाता। 
लखनऊ।
प्रेम नाथ वाल्मीकि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के उद्देश्य से एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन समर्पित समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं श्रम अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ वाल्मीकि ने बताया कि यह समारोह समाज के उन व्यक्तित्वों को पहचान देने का एक प्रयास है, जो निरंतर समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होंगे।
सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में अशोक कुमार, अनिल कुमार, प्यारे लाल (अध्यक्ष), राजू वाल्मीकि (संरक्षक), गेंदे लाल (महामंत्री), पारस अम्बेडकर, विशाल प्रधान, निहाल बैच, राहुल अम्बेडकर, अमित नायब (अध्यक्ष), महेश चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, मोहन लाल, रमेश कुमार, मनोज साथी, सुनील चौधरी (डालीबाग) एवं अनूप कुमार वाल्मीकि (जिला अध्यक्ष) शामिल हैं।
ट्रस्ट ने सभी आमंत्रित अतिथियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post