Skip to main content

नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुरू किया "मतदाता जागरूकता अभियान "

लखनऊ/संवाददाता
.......................................... 
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली
 प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई
2 मई तक प्रतिदिन विभिन्न बाजारों में "मतदाता जागरूकता अभियान" चलाएगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल
 लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें: संजय गुप्ता 
वोट की चोट से चुनाव में अपनी समस्याओं पर करें प्रहार: संजय गुप्ता 
जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें व्यवस्था को कोसने का कोई अधिकार नहीं : संजय गुप्ता
28 अप्रैल, दिन शुक्रवार, नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजधानी से"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" ने " मतदाता जागरूकता अभियान" शुरू किया
 "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई "मतदाता जागरूकता अभियान" की शुरुआत एवं अनिवार्य मतदान का संकल्प एवं शपथ   कार्यक्रम  हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ
 इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारियों को  चुनाव में जाति धर्म  में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान  हेतु जागरूक करना होगा उन्होंने कहा जितना मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सही  चयन होगा
संजय गुप्ता ने कहा कि  चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ   वोट का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह ने बताया संगठन द्वारा 2 मई तक राजधानी की विभिन्न बाजारों में "मतदाता जागरूकता अभियान" चलाकर व्यापारियों एवं जनता को 4 मई को वोट देने के लिए प्रेरित किया जाएगा
 "मतदाता जागरूकता अभियान" एवं शपथ कार्यक्रम में  प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, मोहम्मद सलीम,  प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि,  लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, नरही मार्केट अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, हुसैनाबाद के प्रभारी रजा इमाम रिजवी, महिला इकाई की श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती वर्तिका दुबे, श्रीमती बीना देवी, अंजली मोरिया, रितु सिंह, रेनू सिंह ,पुनीता भटनागर ,दीपमाला, सरिता, शालिनी आदि व्यापारी शामिल थे


 संजय गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।