...
संवाददाता-
लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ की यही कोशिश देने में खुशी पाने में संतोष - डा0 कविता आर्या, निदेशक बलरामपुर अस्पताल
गरीब असहाय एक कदम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ बढाये और अपना जीवन बदले - राजीव मिश्रा
गरीबों एवं असहायों के कल्याण का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निरंतर माननीय रक्षामंत्री भारत सरकार एवं जनप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण वितरण महाअभियान की श्रंखला में आज लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल कैसरबाग में व्हील चेयर और स्ट्रेचर वितरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों दिव्यांग मरीजों को ले जाने के लिए बड़ी संख्या में व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर अस्पताल को दिये गये।
वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा ह्रदय सम्राट वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह डा0 कविता आर्या निदेशक बलरामपुर अस्पताल, सी0एम0एस0 डॉ हिमांशु चतुर्वेदी ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ की ही नही बल्कि पूरे भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था है जो संकट के समय चाहे वह कोविड काल में जरूरतमंद लोगो राशन उपलब्ध कराना हो या फिर पूरे लखनऊ को सैनीटाईजर] मास्क सहित नेबुलाइजर मशीन एवं कोविड किट देने का काम रहा हो या शिक्षा के क्षेत्र में किसी गरीब विद्यार्थियों की सहायता करनी हों या फिर अस्पताल में भर्ती मरीजों को खून की उपलब्धता करानी हो ट्रस्ट ने 24 घंटों की सेवा के साथ जरूरतमंदो के साथ खडी रही है।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा इससे पूर्व भी अस्पताल को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर दिये गये है। इसी क्रम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज बलरामपुर अस्पताल को व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर देकर, आने वाले बीमार व्यक्तियों, दिव्यांग मरीजो एवं असहायों की सहायता की है एवं आने वाले दिनों में यदि हमारे अस्पताल को किसी और उपकरण की आवश्यकता होगी तो हमारे द्वारा ट्रस्ट से मांग की जायेगी एवं हमे उम्मीद है कि आपके द्वारा यथा सम्भव मदद की जायेगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में नर सेवा को नारायण सेवा मानकर सदैव समाज की सेवा संकल्प को दुहराया! लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क करे आपके द्वार सदैव पहुंचती है ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है।
इस अवसर पर डॉ0 प्रवीण श्रीवास्तव चीफ फार्मासिस्ट एस ऍम त्रिपाठी डॉ एस के पांडे जी श्री मुकेश जोशी जी तथा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव पांडे जी रोहित मिश्रा जितेश श्रीवास्तव जी सहित ट्रस्ट की टीम उपस्थित रहे।