Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साहिब श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का 421वाँ प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

 संवाददाता लखनऊ

साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 421 वाँ प्रकाश पर्व पर सजा दीवान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया  कि साहिब श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का 421वाँ प्रकाश पर्व सिख सेवक जत्थे एवं श्री गुरु सिंह सभा की ओर से को ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिण्डोला लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर  15.09.2023 प्रातः का दीवान श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से आरम्भ हुआ जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने आसा दी वार का अमृतमयी कीर्तन गायन किया। उसके उपरान्त गत वर्ष समूह संगत द्वारा श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रखे गये सहज पाठों (धीमी गति से किये गये) की समाप्ति एवं अगले वर्ष के लिए सहज पाठों की आरम्भता हुई। सहज पाठ रखने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को सिख सेवक जत्थे की ओर से पुरुस्कार दिये गये।  स्टेज सेक्रेटरी सतपाल सिंह मीत ने बताया कि सायं का दीवान 6.30 बजे श्री रहिरास साहिब जी के पाठ से आरम्भ हुआ जो रात्रि 10.00 बजे तक चला जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने शबद कीर्तन गायन एवं नाम सिमरन करवाया। विशेष रुप से पधारे रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री बंगला साहिब दिल्ली वालों ने अपनी मधुर बाणी में ‘‘सभ सिक्खन को हुकम है, गुरू मानिओ ग्रन्थ’’ शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया। प्रचारक ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज बाणी का व्याख्यान किया। सिमरन साधना परिवार एवं के. के.एन.एस. गुरमति संगीत अकादमी के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिेह मीत ने किया।लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा  एवं सिख सेवक जत्थे के अध्यक्ष स0 राजवन्त सिंह बग्गा ने प्रकाश पर्व के अवसर पर आमंत्रित रागी जत्थों, प्रचारकों एवं समूह साध संगत का आभार प्रकट किया। दीवान की समाप्ति के उपरान्त महामंत्री हरमिंदर सिंह टीटू, कुलवंत सिंह और कुलदीप सिंह सलूजा की देखरेख में दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया गया।नोटः- दिनांक 16.09.2023 को प्रातः 5.00 बजे से शबद चौकी के कार्यक्रम से दीवान आरम्भ होगा जो दोपहर 3.15 तक चलेगा जिसमें रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री बंगला साहिब श्री दिल्ली वालों ने अपनी मधुर बाणी में शबद कीर्तन गायन करेंगे। ज्ञानी सुखदेव सिंह जी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी का व्याख्यान करेंगे। रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी, माता गुजरी सत्संग सभा की सदस्याएं सिमरन,के.के.एन.एस. गुरमति संगीत एवं साधना परिवार के बच्चे इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन करेंगे। रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह जी लखनऊ वालों शबद कीर्तन गायन किया।समाप्ति के उपरान्त गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments