Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा लखनऊ महानगर में सांसद, विधायकों और पदाधिकारीयों ने वृहद स्तर पर चलाया वोटर चेतना अभियान


संवाददाता।  लखनऊ
 
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर में वोटर चेतना का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद, विधायकों वरिष्ठ पदाधिकारीयो, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डो में बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के साथ संसोधन के लिए कैंप लगाए , वोटर चेतना महा अभियान के तहत 1 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी उनका नाम वोटर सूची में जुड़वाने के लिए मोहल्लो में विशेष अभियान चलाया गया ।सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर वृहद स्तर पर अभियान चलाया। एक टोली पोलिंग स्टेशन पर कुर्सी मेज लगाकर उपस्थिति रही व दूसरी टोली ने जनप्रतिनिधियों के साथ घर घर सम्पर्क कर नये मतदाताओं को बूथ पर लाकर बूथ पर बैठी टोली एवं बीएलओ के सहयोग से फार्म भरवा कर मतदाता बनाने का कार्य किया गया।
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने राजीव गांधी द्वितीय की बूथ संख्या 382 पर अशोक वाजपेयी ने राजा राममोहन राय ए की बूथ संख्या 277 पर, प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने फैजुल्लागंज प्रथम की बूथ संख्या 302 महर्षि विद्या मंदिर पर, प्रदेश महामंत्री संजय राय व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जीवनधारा कांवेंट स्कूल, बजरंग बिहार कुर्सी रोड पर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने शहीद भगत सिंह सी की बूथ संख्या 342 पर,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने दयानंद कन्या विद्यालय महानगर के शक्ति केंद्र पर बूथ क्रमांक 290 पर, महापौर सुषमा खर्कवाल ने लाल कुआं एक की बूथ संख्या 235 गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज पर, उपाध्यक्ष डॉ विवेक सिंह तोमर ने 291 पर वोटर चेतना अभियान में घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करके वोटर बढ़ाने और गलत वोट कटवाने हेतु फार्म भरवाने का कार्य किया।
 लिस्ट में मतदाताओं के नाम में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार करने के लिए भी फार्म भरवाए गए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान में एमएलसी मुकेश शर्मा, लालजी निर्मल, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, हर शरण लाल गुप्ता, मानसिंह, राजीव मिश्रा अमित गुप्ता श्वेता सिंह राहुल राज रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, अभिषेक खरे,मण्डल अध्यक्ष, पार्षद गण भी विभिन्न बूथों पर उपस्थित रहे और अभियान में सहभागिता की । पार्टी द्वारा कल भी बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments