Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के द्वारा आयोजित महिला हॉफ मैराथन में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ हुए शामिल ।


...
संवाददाता। लखनऊ 
विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत एवं स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत बनाने के लिए दुबग्गा चौराहा, लखनऊ में मोहनलालगंज लोकसभा के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा महिला हॉफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।
इस महिला हॉफ मैराथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , विशिष्ट अतिथि  प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा धर्मपाल सिंह , माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ,राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा , लखनऊ महापौर  सुषमा खर्कवाल ,भाजपा अवध क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा , भाजपा लखनऊ व लखनऊ महानगर के जिलाध्यक्ष, सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष, मोहनलालगंज लोकसभा एवं लखनऊ जनपद के  विधायक गण, विधान परिषद सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई हजार महिलाएं और पुरुष सम्मिलित हुए। महिला हॉफ मैराथन को लेकर लोगों में काफी जोश दिखा और सभी ने इस आयोजन के लिए सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम से शुरू किया उसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा आयोजित महिला हाफ मैराथन में आई कई हजार महिला धावकों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर दाऊद का शुभारंभ किया गया इसमें सभी महिला धावक काफी उत्साहित दिखीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं यह कौशल का कौशल है कि उन्होंने यह भव्य आयोजन कराया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  ने यह भी कहा कि हम यह भव्य आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा देख रहे हैं और हम चाहेंगे कि अगली बार यह इसी तरह का भव्य आयोजन करते हुए फुल मैराथन करने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हमारे  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाने का देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष का गठबंधन मोदी को रोकने का काम कर रहा है लेकिन जनता देश के विकास के साथ है विकसित भारत बनाने के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के साथ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वह केवल कर जाति जानते हैं एक किसान दूसरी युवा तीसरी महिला और चौथी गरीब और इन सभी को समृद्ध बनाना सभी का कल्याण करना भारतीय जनता पार्टी के सरकार का संकल्प है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर  द्वारा आयोजित इस महिला हाफ मैराथन की और इसमें रखे गए पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन राशि की भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ की । 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक समेत मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस शानदार कार्यक्रम और महिला हाफ मैराथन के आयोजन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री व मोहनलालगंज लोकसभा सांसद कौशल किशोर को बधाई दी और महिलाओं के लिए इतने बड़े आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत आप निर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत को पूरा करने के लिए इस आयोजन को किया गया है और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हों और साथी साथ खेल में भी ज्यादा से ज्यादा प्रतिभा करें गांव से निकलकर महिलाएं ओलंपिक तक खेले इस लिए इस राष्ट्रीय स्तर की महिला हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने इसमें उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी व सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया और सभी का स्वागत किया और उपस्थित भारी संख्या में महिलाओं एवं जनमानस को विकसित भारत आप निर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने में योगदान करने की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने की अपील की।
इस महिला हाफ मैराथन में विजेता - 
प्रथम विजेता हरियाणा की मुन्नी देवी, 03 लाख का पुरस्कार
द्वितीय विजेता CISF रीनू 02 लाख पुरस्कार
तृतीय विजेता अमरोहा उत्तर प्रदेश की रेनू सिंह 01 लाख का पुरस्कार जीता।

Post a Comment

0 Comments