लोक जनशक्ति पार्टी (आर) उत्तर प्रदेश मध्य व बुंदेलखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

...
 संवाददाता  
लखनऊ। दारुल सफा काॅमन हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित
 भारी संख्या में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित मंडल
 प्रभारी,विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया प्रदेश अध्यक्ष के बी भारती अपने उदबोधन में सभा मे आये हुए मंडल
 अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न मंडलों से आए मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सभा को संबोधित किया और कहा कि पार्टी का गठन विधानसभा स्तर,वार्ड स्तर ,ग्राम पंचायत, ब्लॉक सहित बूथ स्तर पर गठन करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं जिससे पार्टी को मजबूती मिल सकें। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वo रामविलास पासवान के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अग्रिम भूमिका निभाएं लोजपा गांव गरीब के सिद्धान्त के साथ काम कर रही है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में बूथ स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत करें ।प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आये हुए गणमान्य लोगों से कहा कि प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्षों द्वारा पार्टी के 25000 सदस्य बनने पर बल देते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने में अग्रिम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी केंद्र में घटक दल है और उत्तर प्रदेश में किसी भी राजनीतिक पार्टी से चुनावी गठबंधन नहीं है पार्टी आगामी उपचुनाव में अपने दमखम के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। वही संगठन मंत्री सिद्धनाथ मिश्रा ने संगठन के आये हुए पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का प्रमोशन किया जाता रहेगा और नए लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी क्योंकि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के बिना कोई पार्टी सत्ता हासिल नही कर सकती है । अवध क्षेत्र में पार्टी का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है बहुत जल्द लखनऊ में एक विशाल जनसभा करके पार्टी की ताकत को दिखाया जाएगा। मंच का संचालन कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता शिव बहादुर पासवान ने पार्टी की उपलब्धि गिनाते हुए सभी को पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव , प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बहादुर पासवान,हंसराज वर्मा कोषाध्यक्ष,गुलाब सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बुलेंडखण्ड,अशरफी लाल वर्मा प्रदेश सचिव,दिनेश वर्मा लोकसभा प्रभारी मोहनलालगंज ,रामदयाल प्रदेश महासचिव हयातुल्लाह हाशमी प्रदेश एडिटर ,शम्भू नाथ गुप्ता जिला अध्यक्ष लखनऊ,मुकेश कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष देवीपाटन, महेंद्र सिंह भदोरिया प्रदेश सचिव,मनोज मिश्रा प्रदेश महासचिव लखनऊ मंडल,अभिषेक सिंह,तरुण सिंह रावत,आशीष पांडे अमरनाथ मिश्रा,प्रभात चौधरी दिवेंद्र द्विवेदी,प्रमोद अवस्थी,देवेन्द्र तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post