धर्मोदय बुद्ध विहार में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती ...


 संवाददाता-
लखनऊ। धर्मोदय बुद्ध विहार प्रबंध ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को सायंकाल बाबा साहब की जयंती ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
समारोह में मुख्य अतिथि संतोष सिंह (पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्व विद्यालय एवं सदस्य विधान परिषद) ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब के विचारों, संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने भारत का संविधान के द्वारा समता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व का प्रावधान कर समतामूलक समाज की स्थापना की है। मुख्य वक्ता डॉ.सुरेश बाबू प्रो.केजीएमयू लखनऊ ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया ।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र शुक्ला (चेयरमैन रामेश्वरम ग्रुप),रिंकू राही (आईएएस),ललित तिवारी (महामंत्री,अवध बॉर एसोशिएशन लखनऊ हाई कोर्ट),जी.एन. शुक्ला, राम बिलास एडवोकेट,कामिनी ओझा एडवोकेट, जयवीर पंकज, अरूण कुमार एडवोकेट, एम.सी. विमल,महेन्द्र सिंह (से.नि.मुख्य अभियन्ता), कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सदस्य आदि के अलावा भारी संख्या में उपासक,उपसिकाएं, बच्चे और बाबा साहब के अनुयायी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष गिरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post