Skip to main content

गोल्डेन पर्सनेलिटी ऑफ़ इंडिया 2023 सम्मान समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

 लखनऊ/संवाददाता

.................................................

सामाजिक कार्यकत्री अपर्णा यादव को आयरन लेडी का खिताब दिया गया )

सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रही वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित संस्था "सार्थक वेलफेयर सोसाइटी" उत्तर प्रदेश अमृत महोत्सव पर आधारित 

गोल्डेन पर्सनेलिटी ऑफ़ इंडिया  2023"" सम्मान समारोह  समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक किया।

                             

 यह कार्यक्रम दिनांक 27 अप्रैल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अनुसंधान संस्थान, गोमती नगर में आयोजित किया गया।

गोल्डन पर्सनेलिटी ऑफ़ इंडिया 2023 के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकत्री अपर्णा यादव जी, श्रीं विश्वनाथ जी  दर्जा प्राप्त मंत्री 

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवम् विकास निगम लिमिटेड एवम् अति विशिष्ट अतिथि

अमितेश जी विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ 

 द्वारा किया जाएगा ।

 इस कार्यक्रम की थीम अंतरराष्ट्रीय पलख पर भारतीय प्रतिभा रहेगी। इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार, समाजसेवी,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखरने वाले तथा सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत 51 विशिष्ट व्यक्तित्वों  का सम्मान किया जायेगा।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अनिल रस्तोगी, रॉयल कैफे के मास्टर सैफ हरदयाल मौर्या, शकुंतला विश्व विद्यालय के प्रोफेसर अवधेश मिश्रा ,समाजसेवी राकेश पांडेय,प्रमोद गुप्ता,आर.के.तिवारी अंतर राष्ट्रीय मूछ नर्तक ,सेंट जेवियर ग्रुप ऑफ स्कूल के एमडी अभिषेक मोहन,डॉक्टर अमनदीप प्रोफेसर राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल,आरती चौरसिया,माया सुवालका,रवि कांत मिश्र विवेकानंद  यूथ अवॉर्डी ,समाजसेवी बेला खन्ना, डॉ.संजय जायसवाल,प्रदीप विश्वकर्मा,सारिका मिश्र ,अधिवक्ता रूवीद किदवई, समाजसेवी आनंद कुमार,प्रशांत गौरव,मोहसिन खान, आदि लोगो को सम्मानित किया गया । बच्चो द्वारा मनमोहक सांकृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

                                                                                                                                                                                         
                                             
इस संस्था ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छता शपथ में रिकार्ड स्थापित किया है। संस्था की पहल के लिए संस्था के कामों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के वर्तमान व पूर्व मंत्रियों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। इस अमृत महोत्सव के आयोजन से समाज में अग्रणी महानुभावों का उत्साह बढेगा,वहीं सामाजिक सरोकारों के लिए किए जा रहे संस्था के कार्य को गति मिलेगी। 

                                                                             संयोजक

                                                                      अश्वनी जायसवाल

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।