Skip to main content

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में डालीगंज बाजार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया ‌

 लखनऊ/ संवाददाता

.........................................................................

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में डालीगंज बाजार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , कैबिनेट मंत्री लखनऊ प्रभारी सुरेश खन्ना,पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा विधायक आशुतोष टंडन नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश सिंह,मोहसिन रजा ,बुक्कल नवाब व भाजपा नेता नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ‌।


मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा लखनऊ उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक और पौराणिक महानगर है  लखनऊ ने दुनिया के सामने अपना एक स्थान बनाया है। लखनऊ को यह सौभाग्य प्राप्त है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को सर्वाधिक समय तक देश की संसद में प्रतिनिधित्व करने का समय दिया है। लखनऊ की इस विरासत को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ने आगे बढ़ाने का काम किया व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के समग्र विकास करके स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित  करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा आज भारत बदल रहा है ,भारत के लिए दुनिया की धारणा बदली है, भारत ने दुनिया के सामने अपनी एक नई पहचान बनाई है। दुनिया में कहीं भी नेतृत्व का संकट आता है तो विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सूडान के अंदर ऑपरेशन कावेरी के तहत हजारों भारतीयों की जान बचाई। रूस यूक्रेन युद्ध के समय भी भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। जी 20 देशों का नेतृत्व प्राप्त होना भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रतीक है। दुनिया मान रही है कि विश्व शांति सौहार्द और मानवता के कल्याण का मार्ग भारत से निकलेगा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निकलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा करुणा काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 200 करोड़ों वैक्सीन की डोज , 100 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा, 35 करोड़ लोगों का जन धन योजना में बैंक खाता, 12 करोड़  शौचालय निर्माण, 8 करोड़ लोगों को जिला गैस योजना चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास यह सब भारत में हुआ है।गरीब कल्याणकारी योजनाओं की एक झलक है। इंफ्रास्ट्रक्चर में हाईवे रेलवे एयरपोर्ट एम्स आईआईटी व ऐम्स जैसी संस्थाओं  का निर्माण हो रहा है। यह नए भारत के सामर्थ्य को दुनिया के सामने रखता है। यह सब डबल इंजन की सरकार मैं हो रहा है । ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास और तेज होगा।


उन्होंने कहा जब देश कितनी गति से बढ़ रहा है तो देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश चुपचाप नहीं बैठ सकता है।

6 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। तमंचा लेकर पार्टी विशेष के लोग व्यापारियों से वसूली करते थे बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। विकास कार्य चौपट थे गंदगी के ढेर थे, उत्तर प्रदेश का नौजवान पहचान के संकट से जूझ रहा था।पहले  जो व्यापारी गुंडा टैक्स देता था अब पीएम स्व निधि योजना से उसको सब्सिडी दी जा रही है। लखनऊ के अंदर 80000 वेंडरों को पीएम  स्वनिधि योजना का लाभ मिला। निराश्रित महिलाओं , वृद्ध जनों , दिव्यांग जनों को पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1390 करोड़ की योजनाओं का कार्य लखनऊ में हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने का सुषमा खर्कवाल  एक साधारण कार्यकर्ता है 36 वर्षों से लगातार पार्टी की सेवा कर रही हैं । राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर की प्रत्याशी बनाया हमारे यहां एक छोटा सा कार्यकर्ता कभी भी किसी कुर्सी पर बैठ सकता है । उन्होंने कहा 4 मई ऐतिहासिक मतों से सुषमा खर्कवाल को जिताए ।


महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है गुंडे माफिया सब जेल के अंदर हैं । व्यापारी बिना भय के अपना व्यापार कर रहे हैं। लखनऊ में मेयर व पार्षद चुनकर ट्रिपल इंजन की सरकार से  विकास को और गति प्रदान करें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा से सभी पार्षद प्रत्याशी, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल आनंद द्विवेदी शैलेंद्र शर्मा अटल ,सौरभ बाल्मीकि, टिंकू सोनकर सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा और मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।


                                                                                                                                           प्रवीण गर्ग

                                                                                                                                          मीडिया प्रभारी

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।