ब्राह्मण परिवार लखनऊ की एक महत्व पूर्ण बैठक आज प्रेस क्लब पर संपन्न हुई

 लखनऊ संवाददाता

....................................................................


ब्राह्मण परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रेस क्लब पर संपन्न हुई
 पारस्परिक मिलन, परिचय एवं सदभाव, सामाजिक परिवेश में ब्राह्मणों का दायित्व, समाज में ब्राह्मण समाज का स्थान, समस्त ब्राह्मण आइयों की एकता एवं समरूपता एवम धार्मिक चर्चा के मुख्य उद्देश्यों को स्थापित करने हेतु ब्राह्मण परिवार का गठन हुआ है।परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भानु पाण्डेय ने कहा कि आज का कार्यक्रम अपने समस्त साथियों को मनोनीत करना एवम समाज के प्रति जागरुक करने का है। इस अवसर पर श्याम नारायण मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण परिवार लखनऊ ने कहा कि आज का राजनीतिक परिवेश हमारे समाज के अनुकूल नहीं है, राजनैतिक दल वोट लेने के लिए तो आ जाते हैं पर ब्रहम समाज के लिय कोई कुछ नही करता, अब तो हमारी मांग है कि शपथ लेते ही ब्रह्म/सवर्ण आयोग का गठन करें। पुरोहितों को कम से कम 5000 गुजारा भत्ता मिले। गरीब ब्राहमणों के बच्चों को दलितों के समान छात्रवृत्ति और स्कूलों में एडमिशन मिले, आरक्षण जाति विशेष पर न होकर आयस्त्रोत पर आधारित हो। गरीब ब्राह्मणों को आवास, फ्री राशन, लाल कार्ड, ग्राम सभाओं में रोजगार पड़े की भूमि, गरीब ब्राह्मणों को दलितों के समान ही सुविधाएं एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग करने पर कानून बनाए। भाजपा शासन में ब्राह्मणों के घर गिराने और एनकाउंटर के मामलों की न्यायिक जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाएगी। एवम उत्तरप्रदेश में बाहुल्य 150 सीटों पर ब्राह्मणों को ही प्रत्याशी बनाया जाये जिससे ब्राह्मणों का पूर्ण वोट एक ही पार्टी को ट्रांसफर कराया जा सके। प्रदेशों में होने वाले चुनाव के लिए संगठित होकर यह प्रयास किया जाना चाहिए, ब्राह्मण वर्ग को जब तक राजनैतिक पार्टियां एक वोट बैंक नहीं अहसास करेंगी तब तक उन्हें महत्व नही मिलेगा। इसलिए हमे अपनी ताकत भी प्रस्तुत करनी चाहिए। ब्राह्मण हित में हमारी कुछ मांगें हैं जिन्हें हम सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के समक्ष भी रखनी होंगी। उसके लिए हमारी एकता होना अति आवश्यक है। आज इस अवसर पर अरविंद द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश पांडे उपाध्यक्ष ,ऋषिराज त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष मास्त शर्मा एडवोकेट, महासचिव  रजनी तिवारी, प्रदेश सचिव संजय शुक्ला, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, प्रदेश सचिव अमरीश शुक्ला, प्रदेश सचिव राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामनाथ मिश्रा ,संगठन सचिव अंतोष का संगठन सचिव अनिल त्रिपाठी ,मीडिया प्रभारी जय त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी अखिल त्रिपाठी सह मीडिया प्रभावी और इसके अलावा अनूप दुबे ,नगर अध्यक्ष अभिषेक अग्निहोत्री, राममोहन मिश्रा ,एस एन पाण्डेय ,दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ,त्रानेश मिश्रा आदि का मन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्राह्मण परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post