...
संवाददाता
लखनऊ। आप सभी जनमानस को अवगत कराना है कि 27 फ़रवरी 2026 दिन शुक्रवार को समय अपराहन 01 बजे स्थान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र निकट रूमी गेट, चौक लखनऊ में आजादी के नायक अमर बलिदानी अमर शहीद चन्द्रशेखर तिवारी आजाद जी के बलिदान दिवस पर ओम ब्राह्मण महासभा एवं महाकवि बाण फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्वित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई की उपस्थिति में कवि सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में ओम बाह्मण महासभा के समस्त राष्ट्रीय स्तर के व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व गणमान्य बन्धु उपस्थित होंगे। ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में शहर के अधिक सें अधिक गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।