Skip to main content

अलका पांडेय बनी सुभासपा राष्ट्रीय सचिव।

लखनऊ /संवाददाता


 लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में बुलाई गई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में पूर्व महापौर प्रत्याशी लखनऊ डा॰ अलका पांडेय को राष्ट्रीय सचिव (महिला मंच) मनोनीत किया। पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का है बिना सुभासपा को साथ लिए किसी भी दल के लिए दिल्ली की सत्ता हासिल करना टेढ़ी खीर साबित होगा। इसीलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि उत्तर प्रदेश ही इस देश की दशा और दिशा तय करता है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सुभासपा की भूमिका इसमें निर्णायक होने वाली है बिना हमें साथ लिए कोई भी दिल्ली की सत्ता को हासिल नहीं कर सकता क्योंकि उत्तर प्रदेश की 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपना जनाधार रखती है। आप सभी तमाम पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता लोग पार्टी की रीतियों-नीतियों को प्रदेश के जनता तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। पूर्व की विपक्षी पार्टियों की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए इन्हें पिछडे,अति पिछडे दलित एवं अति दलित समाज के लोगों की याद क्यो नहीं आती, सरकार में रहते हुए जातिगत जनगणना की याद नहीं आती, सरकार में रहते हुए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने की याद नहीं आती परंतु सत्ता से बाहर जाते ही इन्हें ये सब याद आने लगता है जो इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। जबकि सुभासपा तथा ओम प्रकाश राजभर पिछले बीस वर्षों से जातिगत जनगणना की मांग करते आ रहे हैं, पिछले बीस वर्षों से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते आ रहे हैं। वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ0 अरविन्द राजभर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए कहा कि जो कानून देश हित में होगा हम उसका समर्थन करेगें क्योंकि यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी धार्मिक समुदायों पर लागू होने के लिए एक देश एक कानून होने की बात करता है और पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर केंद्र के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों को कहा था और हमारे संविधान के अनुच्छेद 44 में भी भारत के सभी नागरिकों को एक समान नागरिक संहिता को सुनिश्चित करने को कहा गया है।  प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री  सालिक यादव, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्म प्रकाश चौधरी , अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेन्द्र जायसवाल , राष्ट्रीय प्रवक्ता  पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुनील अर्कवंशी , राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुभाष चन्द्र यादव , प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचन्द्र कश्यप , पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष  विच्छेलाल राजभर , मध्यांचल प्रदेश प्रमुख महासचिव  सचिन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष  अमरमणि कश्यप, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पवन कश्यप , बुन्देलखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रामराज सिंह आरख सहित कई राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजार की संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।