Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मन की बात" लखनऊ महानगर में मंत्री, विधायको, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग सुना

लखनऊ/संवाददाता 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत लोकप्रिय और प्रेरणा दायी "मन की बात" कार्यक्रम आज प्रातः लखनऊ महानगर में मंत्री विधायकों और पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर सुना। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भगवान बक्श सिंह डिग्री कॉलेज खुशी विहार, कनौसी मानक नगर में बूथ संख्या 70 पर, प्रदेश महामंत्री संगठन  धर्मपाल सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने जानकीपुरम 2 सी की बूथ संख्या 376 पर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज निराला नगर बूथ संख्या 157 पर, प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने बीसीसी अपार्टमेंट, केसरबाग की बूथ संख्या 232 पर, महापौर सुषमा खर्कवाल और महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने नेशनल पब्लिक स्कूल वृंदावन सेक्टर 5 में बूथ संख्या 501 पर मन की बात कार्यक्रम सुना।मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत बूथ समिति कार्यकर्ताओं ने  बैठक की और पार्टी कार्यक्रमों की आगामी कार्ययोजना तय की।बूथ संख्या 376 शक्ति केंद्र जानकीपुरम 2 सी पर बूथ अध्यक्ष दत्तात्रेय अग्निहोत्री, राकेश पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, पार्षद राघव राम तिवारी, राजकुमारी मौर्य,सौरभ तिवारी,  संजय तिवारी, शिव बहादुर सिंह, मण्डल महामंत्री, दिव्यांशी शुक्ला, रामप्रकाश रावत, कमलेश्वर सोनी,अरविंद त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 



Post a Comment

0 Comments