Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ सफल

 लखनऊ: संवाददाता 


लखनऊ : कोतवाली कृष्णा नगर के अंतर्गत हिन्द नगर प्रथम वार्ड सेक्टर सी -1 एल डी ए कालोनी निज आवास में रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जानी मानी हस्तियों ने दर्शन के लिये हाजरी लगायी ,जिसमे पत्रकारों, अधिवक्ताओं,आरटीआई एक्टिविस्ट, और उच्चस्तरीय नेताओं सहित तमाम भक्तगणों ने रुद्राभिषेक के शुभ अवसर पर पहुंच कर घी,दूध, दही,बेलपत्र ,फल, फूल,मदार, गन्ने का रस ,शहद ,मेवा ,व अन्य महत्वपूर्ण पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक किया गया इस शुभावसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी प्रतिष्ठित पत्रकार साथियों के साथ पहुँच कर रुद्राभिषेक कर माथा टेका और पूजा अर्चना की भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के उत्तर प्रदेश विशेष कार्याधिकारी मुन्नू लाल त्रिपाठी ने अपने आवास पर अपनी पत्नी जनक लली त्रिपाठी के साथ पंडित गणेश मिश्रा उर्फ शीलू की उपस्थिति में पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक प्रारम्भ किया ,सावन के शुभ महीने में रुद्राभिषेक के अनेकों फ़ायदों को विस्तार से बताया ,सावन माह में रुद्राभिषेक के महत्वपूर्ण गुणो की अहम जानकारियां उपलब्ध करायी और ये भी कहा कि छमता अनुसार सभी को घर या मन्दिर में परिवार सहयोगियों व मित्रो के साथ रुद्राभिषेक अवश्य कराना चाहिए ,जिससे परिवार एवं समाज को रुद्राभिषेक से होने वाले लाभ की जानकारी विस्तार से हो सके ,सावन का पतित पावन महीना चल रहा है ऐसा माना जाता है भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिये यह महीना अति उत्तम है ,इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के सुरक्षा अधिकारी श्याम प्रसाद उपाध्याय डिप्टी एस पी ,उप निरीक्षक  अनीश कुमार सिंह,रिटायर्ड सुबेदार हवलदार सिंह ,मोहित त्रिपाठी ,विपिन त्रिपाठी,प्रियंका त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, मेजर बृजेश द्विवेदी,पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य , नीलम द्विवेदी, राम किशोर पाण्डेय, कृष्ण कान्त अवस्थी ,मालती अवस्थी ,अमित अवस्थी,कन्हैया, अतुल अवस्थी ,सहित सैकड़ों भक्तगणों ने रुद्राभिषेक के शुभ अवसर पर उपस्थित हो कर पूजा अर्चना कर अपनी अहम भूमिका निभायी।

Post a Comment

0 Comments