Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में भारत के चंद्रयान तीन की सफलता के लिए गुरु चरणों में अरदास की गई

 संवाददाता लखनऊ 

श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी  नाका हिंडोला में आज चंद्रयान 3 की सफलता के लिए ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के  चरणों में अरदास की गई। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित इस अरदास के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी, प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत हरमिंदर सिंह टीटू , तजिंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह ,राजवंत सिंह बग्गा ,कुलदीप सिंह सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी और गुरु भक्तों ने हिस्सा लिया।अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि यह हम सब भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है जब हमारे देश का चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर उतरेगा और विश्व में हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा का डंका बजेगा।हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि मिशन चंद्रयान भारत के वैज्ञानिकों की प्रतिभा, काबिलियत और वर्षों की तपस्या का फल है जब देश को यह गौरव देखने और अनुभव करने का मौका मिल रहा है। प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने कहा कि चंद्रयान की सफलता भारत की प्रतिभा,योग्यता ,भारत के वैज्ञानिकों और भारत के युवाओं और भारत के नेतृत्व की सफलता की कहानी है। हम सब को भारत के नेतृत्व और भारत के वैज्ञानिकों पर गर्व है।

Post a Comment

0 Comments