Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवयुग कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

  संवाददाता लखनऊ:

हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की 118 वीं जयंती यानि राष्ट्रीय खेल दिवस की मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा नवयुग कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय प्राचार्या मंजुला उपाध्याय द्वारा स्वर्गीय ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ हुआ । कोमल द्वारा योग गणेश वंदना, छात्राओं द्वारा खेल दिग्गजों पर आदर्श पूर्ण नृत्य प्रस्तुति को की गई।साक्षी द्वारा मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला।शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा पिरामिड द्वारा अपने बल ,साहस व अनुशासन को दिखाया गया। डॉ सीमा पांडेय द्वारा महाविद्यालय की खेल वार्षिक रिपोर्ट बताई गई तत्पश्चात गत वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 29 छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में अनुभवी सिंह, सोनम देवी,आरती लोधी,शालू देवी, दीप्ति पटेल ,गुलशन, रुचि,लक्ष्मी, सुप्रिया,आकांक्षा, पूजा,स्तुति,खुशी, साक्षी, दृष्टि, वंशिका,प्रियंका साहू ,तनीषा, अमृता पूजा, जीवया, राबिया ,अनामिका, तनु भारती, परी मिश्रा रही।जिन्होंने  राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तरीय, सीनियर लेवल पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। तत्पश्चात शिक्षिकाओं व छात्राओं के मनोरंजनात्मक खेल जैसे बल्लून व बेंगल गेम 3 लेग रेस,  लेमन रेस , सेक रेस,  डकवाक रेस इत्यादि करवाए गए । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नशरा रेनी, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान कश्यप, तृतीय पुरस्कार मनीषा कुमारी को दिया गया। शारीरिक शिक्षा विषय में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।प्राचार्य मंजुला उपाध्याय ने खेल को प्रोत्साहन देते हुए इसके  महत्व को बताया और पुरस्कृत छात्राओं को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की शिक्षिकाएं स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राओ ने खेल दिवस को हर्ष उल्लास से मनाया।

Post a Comment

0 Comments