पेंशनरों का श्रम मंत्रालय पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प हुई।

 संवाददाता

लखनऊ, 4 अगस्त।

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के पेंशनरों ने दिल्ली के श्रम मंत्रालय पर  जोरदार प्रदर्शन कर न्यूनतम पेंशन  अभी तक न बढ़ाये जाने पर विरोध जताया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत,  राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत,  राष्ट्रीय  सलाहकार  पी एन पाटिल, राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस के भारी बंदोबस्त होने के कारण  पेंशनरों को बार बार वहाँ से हटाया गया नारेबाजी कर अनेक पेंशनरों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। पुलिस ने समिति के राष्ट्रीय नेताओ और महिला पेंशनरों के साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की जिसका जोरदार विरोध भी किया गया।  वरिष्ठ नेताओ पूरन सिंह, गोविंद सिंह, एस के  शर्मा,  बी एस  राणा व महिला प्रकोष्ठ की शोभा  आरस,सरिता नारखेडे, आशा कांबले के नेतृत्व में  सैकड़ों की संख्या में पेंशनर प्रदर्शन में शामिल हुए। 
राजीव भटनागर 
मुख्य समन्वयक।

Post a Comment

Previous Post Next Post