Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विभिन्न दलों के नेताओं / कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

 संवाददाता 

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय ओमप्रकाश राजभर जी के विचारों तथा नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व आई०पी०एस० कुश सौरभ पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की इन सभी नेता / कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराते हुए पत्रकार वार्ता में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने कहा कि सुभासपा के संघर्षो का परिणाम है की एनडीए सरकार पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देने के लिए रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान करते हुए यथाशीघ्र लागू करने जा रही है। समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रेम केवल दिखाया और छलावा है क्योंकि अबतक की चार बार की सरकारों समाजवादी पार्टी केवल अपने मजबूत स्वाजाति लोगों का ही काम किया है इसलिए समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी बनती जा रही है जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनटीए में शामिल हुई है तभी से समाजवादी पार्टी को हार का डर सताने लगा है सपा की बौखलाहट अखिलेश यादव तथा उनके नेताओं के बयानों में साफ झलकती है। समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछडे, दलित, अल्पसंख्यकों को ठगती आयी है। सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ० अरविन्द राजभर जी ने कहा कि जिस प्रकार से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा को 49 सीटों से 125 सीटो पर पहुंचाने का कार्य किया था अब वही सुभासपा भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ करने का कार्य करेगी तथा एनटीए साथ में मिलकर 2024 में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार पहले से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगी।प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० संतोष पाण्डेय जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री शक्ति सिंह जी, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी श्री पतिराम राजभर जी राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री अरून राजभर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सालिक यादव जी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुभाष चन्द्र यादव जी राष्ट्रीय सचिव श्री कालूराम प्रजापति जी राष्ट्रीय सचिव श्री इजहार अली जी, राष्ट्रीय सचिव श्री तेज सिंह बल्ली चौधरी जी. राष्ट्रीय सचिव महिला मच श्रीमती अल्का पाण्डेय जी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री प्रेमचन्द्र कश्यप जी. प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री रजनीश श्रीवास्तव जी प्रदेश प्रवक्ता श्री सुनील सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमाचल श्री पवन कश्यप जी प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमांचल श्री राजू पंडित जी प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल श्री अमरमणि कश्यप जी. प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री सचिन सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिमेष मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल श्री धर्म
प्रकाश चौधरी जी उपस्थित रहे। संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व में पार्टी में सदस्यता लिए हुए सदस्यों को पार्टी में विभिन्न पदों पर समायोजित किया गया जो निम्नवत् है-
राजभर महाराजा सुहेलदेव जी अमर रहे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
पूर्व में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारी।

Post a Comment

0 Comments