Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ डा. आर.पी. मिश्र 109 विधायक आवास, प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता राजेंद्र नगर, लखनऊ मो. 9415103215

 संवाददाता ।लखनऊ

🌷जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता 🌷

  शिक्षक संघर्षों / उपलब्धियों के महानायक 
       लोकप्रिय महामंत्री स्व0 पंचानन राय
        🙏🙏 ‌ श्रद्धांजलि सभा 🙏🙏
  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय कार्यालय - 109 विधायक आवास, राजेंद्रनगर, लखनऊ में शिक्षक संघर्षों के महानायक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लोकप्रिय महामंत्री स्व0 पंचानन राय की 16वीं पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने की।अंतिम क्षणों तक शिक्षकों के लिए संघर्ष करने वाले स्वर्गीय पंचानन राय की प्रतिमा पर प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र  एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन लखनऊ के जिलामंत्री श्री महेश चंद्र ने किया। इस अवसर पर प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री श्री नरेंद्र कुमार वर्मा के अलावा अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य एवं सन्तुष्ट पत्रिका के पूर्व सम्पादक श्री रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी लखनऊ के जिलाध्यक्ष  श्री अनिल शर्मा,  राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री अमीर अहमद, सन्तुष्ट पत्रिका के पूर्व सह सम्पादक श्री वीरेंद्र राय, जिला मंत्री श्री महेश चंद्र,  समन्वय समिति के संयोजक श्री इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन समिति के संयोजक श्री सुनील श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी श्री मनोज पाण्डेय, संयुक्त मंत्री श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, श्री सुनील मिश्र, श्री अनिल त्रिपाठी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी श्री रामचंद्र यादव, सहायक श्री ओम प्रकाश यादव, सहयोगी श्री विजय तथा अन्य शिक्षक साथियों ने स्व0 पंचानन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद किया।
                  डा0 आर0पी0 मिश्र
              प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता

Post a Comment

0 Comments