Skip to main content

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का भाजपा महानगर कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

 लखनऊ। संवाददाता

 भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का अध्यक्ष घोषित होने के उपरांत आनंद द्विवेदी ने हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और हनुमान जी व सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात आनंद द्विवेदी  भाजपा महानगर कार्यालय कैसरबाग पहुंचे इस दौरान युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,यशवेंद्र सिंह व बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का काफिला उनके साथ था। कार्यालय पहुंचने पर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नए अध्यक्ष का कैसरबाग कार्यालय पर स्वागत हुआ।  महानगर पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठों विभागों के संयोजकों, मण्डल अध्यक्षों तथा पार्षदो द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने आनंद द्विवेदी को अंग वस्त्र व पुष्प कुछ भेंट कर बधाई दी।महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने लखनऊ महानगर संगठन में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार 7 वर्ष 8 महीने लखनऊ अध्यक्ष के रूप में संगठन में अपने दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। जनवरी 2016 से लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा किया  और पार्टी ने उच्च सदन से सदस्य विधान परिषद भी मनोनीत किया है।मुकेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय 2023 चुनाव में भी महापौर ने 2 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से विजय हासिल की और सर्वाधिक 80 पार्षद विजयी हुए।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व ने एक समान्य से कार्यकर्ता को  जो जिम्मेदारी व सम्मान दिया है इसे  कार्यकर्ता, जनता एवं प्रदेश हित मे सदैव सच्चाई, इमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री/राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा जी सहित सभी वरिष्ठ जनों और लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा पार्टी ने संगठन के कार्य का जो दायित्व दिया है जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है उसमें मैं भी एक छोटे सिपाही के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करुंगा । भाजपा नेतृत्व द्वारा जो सम्मान दिया गया है यह सब आप कार्यकर्ताओं को समर्पित है, आप सबका सम्मान है।मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर कार्यालय पर मुख्य रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, सुनील यादव, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, सौरभ बाल्मीकि, महानगर मंत्री आमोद कुमार, लखविन्दरपाल सिंह, अनीता सिंह, संदीप शर्मा, दीपू शुक्ला, बलदेव रामानी, ऋषि शर्मा,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।स्वागत कार्यक्रम के उपरांत आनंद द्विवेदी एयरपोर्ट गये और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।