Skip to main content

हुनर शिल्प महोत्सव का सामाजिक संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन संयुक्त रूप से करेगा आयोजन

 लखनऊ ।संवाददाता 

फाउंडेशन द्वारा बताया गया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए भारतवर्ष से विलुप्त होती हस्तशिल्प कला को नवजीवन प्रदान करने के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु, कलाकृतियां और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए "हुनर शिल्प महोत्सव" का शुभारंभ माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 20 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक अवध शिल्पग्राम,अवध विहार, योजना निकट शहीद पथ, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।इस हुनर शिल्प महोत्सव में केंद्र व प्रदेश सरकार की जानकल्याणकारी योजनाओं में एमएसएमई के अंतर्गत ओडीओपी को भी शामिल किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार, हुनरमंद एवं हस्तशिल्प कारीगर स्वयं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, संगीत, सिनेमा, शिल्प स्वाद के साथ सांस्कृतिक विशाल पंडाल होगा जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा एवं रंगारंग प्रस्तुतिया दर्शाने के लिए नि:शुल्क मंच प्रदान किया जाएगा, साथ ही प्रतिभागियों एवं समाज और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित भी किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ मनोरंजन के बहुत सारे संसाधन भी उपलब्ध होंगे। महोत्सव के मुख्य आयोजक अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व संयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर,  गुंजन वर्मा अध्यक्ष नीशू वेलफेयर फाउंडेशन व सह-संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर,  विनय द्विवेदी उपाध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं रनवीर सिंह क्रिएटिव हेड है। संस्था के संरक्षण मंडल में एमएलसी  व चैयरमैन एस आर ग्रुप पवन सिंह चौहान, पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस  आरके चतुर्वेदी,अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह,इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ मनोरमा सिंह व डायरेक्टर निलांश ग्रुप संतोष श्रीवास्तव हैं।कार्यक्रम आयोजक रनवीर सिंह ने बताया की महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण महोत्सव परिसर् सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में व सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रहेगा।  विनय द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव दुबई थीम पर आधारित होगा।  महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी गुंजन वर्मा ने दी और बताया कि भारत की लुप्त हो रही कला संस्कृति को संजोते हुए सांस्कृतिक  कार्यक्रम विशाल मंच पर प्रस्तुत किये जाएंगे और सेलिब्रिटीओ का भी आगमन होगा तथा  प्रशासनिक व महोत्सव की संपूर्ण जानकारी अरुण प्रताप सिंह ने प्रदान की और बताया की इस तरह के आयोजन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा और  जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्टॉल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।कार्यक्रम के संयोजन का कार्य मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल,हेमू चौरसिया, मोनालिसा,संदीप शुक्ला, बद्री विशाल पांडे, नीलम श्रीवास्तव, सूरज जैसवानी, कृष्णा प्रताप सिंह, रूद्र प्रताप बाजपेई , सत्य शरण सिंह, मनीष पंडित, विशाल श्रीवास्तव, शंकर वर्मा,रोली सिंह,उमा सिंह, सरूपा तिवारी, सौम्या शुक्ला, दीपिका मिश्रा, विवेक सिंह, आयुष त्रिपाठी,उत्तम पोरवाल, द्वारा किया जाएगा। मंच का संचालन संस्था के प्रवक्ता आर जे प्रदीप शुक्ला करेंगे।महोत्सव के सहयोगी एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इग्नू यूनिवर्सिटी किरण फाऊंडेशन बेसिक्स एडवरटाइजिंग एवं अन्य है  यह जानकारी अध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान अरुण प्रताप सिंह ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।