Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईपीएस-95 पेन्शनर समिति के राष्ट्रीय सचिव राजीव और प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी बनाए गए

 संवाददाता

लखनऊ 26 अक्तूबर: ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति  के केंद्रीय  नेतृत्व   ने देशभर में आन्दोलन को गति देने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में सर्व श्री चौo पूरन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजीव भटनागर राष्ट्रीय सचिव, ओम शंकर तिवारी प्रान्तीय अध्यक्ष, आर पी सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष, वी पी मिश्रा राज्य समन्वयक, राजेश तिवारी संगठन मंत्री, उमाकांत सिंह बीसेन समन्वयक मुख्यालय, सुभाष चौबे मुख्य मीडिया प्रभारी, दिलीप पांडे कोषाध्यक्ष, आर एन द्विवेदी संयुक्त सचिव, आमोद श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला विंग की सुश्री गीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष , सुधा निगम प्रान्तीय महामंत्री और सुनीता सोनकर को संगठन मंत्री बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय सभा शीघ्र ही आयोजित कर आन्दोलन की नई रणनीति बना कर पेंशनरों की मांगों को पूरा कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments