Skip to main content

भाजपा चला रही वोटर चेतना अभियान

 लखनऊ। संवाददाता 


भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा कल्याण मंडप सभागार महानगर  में आयोजित वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है उन्हें सम्मिलित कराए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना अभियान चला रही है। ताकि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई भी मतदान से वंचित न रहे। भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर वोटर को बढ़ाना व जो लोग बाहर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्य किसी प्रकार के फर्जी वोट मतदाता सूची में जुड़े हैं उनका वोट संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत कटवाने के लिए पार्टी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार्य  करेंगे। इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला रही है जिससे लोगों से हमारा व्यक्तिगत संपर्क भी होगा और हम लोगों को वोट बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अंग वस्त्र व पुष्प कुछ प्रदान कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  संसदीय लोकतंत्र में जनता वोट के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है।  भारत निर्वाचन आयोग प्रतिवर्ष मतदाता पुनरीक्षण के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम करता है। चुनाव आयोग 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नए मतदाता बनाने का कार्य करेगा।भारतीय जनता पार्टी को लोकतांत्रिक चुनाव में प्रदेश की जनता ने विराट जनादेश दिया है। नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने 17 नगर निगम में विजय हासिल की है व सभी नगर निगम बोर्ड में बहुमत प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत ग्राम सभा क्षेत्र हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की है। पूर्व में देखा गया है कि कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण में कम रुचि रखते हैं। चुनाव के समय मतदाता सूची को देखते हैं तब नाम न होने पर निराश होते हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को प्रदेश की मतदाता सूची का अंतरिम प्रशासन किया जाएगा, मतदाता सूची को पुनरीक्षण अभियान के लिए मंडलों पर बैठक करके 28 अक्टूबर को बूथों पर भेजना है। 29 अक्टूबर के मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथ समिति के सदस्यों के साथ मतदाता सूची का अध्ययन करना है और उसके उपरांत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने हेतु आवश्यकता अनुसार कार्य करना है।प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक घर-घर संपर्क करके जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है 6, 7, 8 फॉर्म देना है और चार और पांच नवंबर को मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को दिलवाना है।द्वितीय चरण 25 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नवंबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घरों में संपर्क करके अंतिम रूप से मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिकों एवं युवाओं का फॉर्म 6 भरवा कर अथवा ऑनलाइन  भरवा कर उनको मतदाता बनाना है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा घर-घर संपर्क अभियान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारीयों शक्ति केंद्रों पर प्रवास हेतु लगाना है।क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि  वोटर चेतना महाअभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यूह रचना बन जाए‌। महानगर का एक पदाधिकारी मंडल में  तथा मंडल का पदाधिकारी शक्ति केंद्र पर प्रवास करे वोटर लिस्ट पर काम करने के लिए जनता को प्रेरित करें।महानगर अध्यक्ष आनंदी द्विवेदी ने कहा लखनऊ महानगर द्वारा प्रदेश के निर्देशानुसार चेतना अभियान के अंतर्गत जिला मतदाता सूची प्रमुख ,सह प्रमुख, लीगल टीम सदस्य, चुनाव आयोग संपर्क विभाग महानगर स्तर तथा विधानसभा स्तर पर भी पदाधिकारियों की टीम बना दी गई है। कल सभी 25 मंडलों पर वाटर चेतन महा अभियान कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके उपरांत जगह-जगह व्यक्तिगत संपर्क और कैंप के माध्यम से नए वोटर जोड़ने के लिए कार्यकर्ता कार्य करेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरवाने में भी आईटी और सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर पर संपर्क कर लोगों का सहयोग करेगी।कार्यशाला में वोटर चेतना अभियान क्षेत्रीय संयोजक एवं महामंत्री नीरज वर्मा, महानगर संयोजक विवेक सिंह तोमर, सहसंयोजक प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे अंशु सहित प्रदेश क्षेत्र व महानगर के पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष, वोटर चेतना अभियान प्रमुख और आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।