Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा महानगर ने बूथ पर वोटर चेतन विशेष महाअभियान चलाया
संवाददाता/लखनऊ 

भाजपा महानगर बूथ प्रवास कर घर-घर पहुंचे जनप्रतिनिधि 
लखनऊ भाजपा महानगर के अंतर्गत वोटर चेतन महाअभियान वृहद स्तर चलाया गया जिसमे बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम वोटर लिस्ट का अवलोकन करके घर-घर संपर्क कर वोटर को बढ़ाने तथा संशोधन करने का काम के साथ वोटर लिस्ट में त्रुटियो में सुधार, नाम कटवाने का काम किया गया सभी 2304 बूथ इकाइयों में से 2060 बूथ पर संपर्क अभियान तेजी से किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर के कई बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट का अवलोकन कर जागरूक करते हुए बांस मंडी चौराहा स्थित इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया ।
वोटर चेतन विशेष महा अभियान में प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी इंदिरा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ए ब्लॉक, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह कपूरथला स्थित अलीगंज मोंटेसरी स्कूल, प्रदेश महामंत्री शिव भूषण सिंह लक्ष्मण पुरी कॉलोनी स्थित फॉर्मेटिव डे स्कूल, लखनऊ महापौर सुषमा खकर्वाल मनकामेश्वर वार्ड, एमएलसी मुकेश शर्मा गवर्नमेंट जुबली कॉलेज, विधायक डॉ नीरज बोरा मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज सेक्टर ए और डी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पश्चिम अंजनी श्रीवास्तव मेहंदी गंज स्थित जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मध्य रजनीश गुप्ता भवाना सिंह शिवालय रोड विशाल मोंटेसरी स्कूल, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला द मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता नरही स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा कृष्णा नगर स्थित महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज, अध्यक्ष राजधानी बैंक हरशरण लाल गुप्ता कृष्णा नगर स्थित महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज, पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी श्रीमती जयति श्रीवास्तव राजाजीपुरम स्थित सेंट एजनीज कॉलेज में वरिष्ठ नेता गण द्वारा बूथों पर प्रवास करके वोटर चेतन विशेष महा अभियान रहे।

Post a Comment

0 Comments