Skip to main content

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में होगी महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़...

 संवाददाता 
लखनऊ ।विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन इस वर्ष के आख़िरी दिन "31 दिसम्बर 2023" को लखनऊ में किया जाएगा ।

   आज लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज के सांसद एवं केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन करके यह घोषणा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी और विश्व में सबसे लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आज़ाद भारत में बनायी गयी नयी लोकसभा में “प्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम" को भारत के संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है, जिसके समर्थन में लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन सभी वर्गों, सभी समुदाय के समर्थन से किया जाएगा। 
उक्त घोषणा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएँ शामिल हो सकती है और इसके लिए 01 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक, 45 दिन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को 20 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चेस्ट नम्बर एलाट किए जाएँगे।यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को दिन में 11.00 बजे शुरू होगी और यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ भी 22 किमी की होगी, यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समापन होगी।
     केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने यह भी घोषणा किया कि पुरुषों की नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ की तरह महिलाओं की इस हाफ़ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हज़ार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को ग्यारह हज़ार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को एक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम् दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को ग्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएँगे । 
  प्रेसवार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने इस महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में सभी लोगों से डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों, साहित्यिक और योग से जुड़े लोगों तथा गीतकार, संगीतकार, कलाकार, लेखाकार, किसान, मज़दूरों, मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में भागीदारी लेने की अपील की और कहा कि विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए यह “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन किया जा रहा है।
कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ को लाखों महिलाएँ समर्थन करने के लिए आएँगी और 01 नवंबर से ही लखनऊ समेत इसके लिए पूरे देश में संपर्क के लिए टोलियों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा और उन्हें इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन के बारे में बताया जाएगा।
सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है।
इस नशा मुक्त हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए 18 वर्ष के ऊपर आयु की महिलाएं रजिस्ट्रेशन लिंक www.abhiyankaushalka.org  पर 01 नवंबर से 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी धर्म और समाज के लोग 8055338897 नंबर पर मिस्ड कॉल कर समर्थन करने की अपील करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा उक्त वेबसाइट लिंक और मिस्ड कॉल नंबर जारी करने के साथ साथ टोल फ्री न. 1800 203 1220 जो सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक चालू रहेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी देशवासियों से अपील की वह सभी माताएं बहनें और सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 31 दिसंबर को इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन में पंहुचकर समर्थन करें।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।