Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुल्हन वही जो पिया मन भाए लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2023


...
संवाददाता। लखनऊ 
लखनऊ  अवध महोत्सव कार्निवल में जिस तरह से गजल भजन नृत्य संगीत की गंगा बह रही है। इसमें कोई दो राय नहीं की हर कार्यक्रम अपनी एक अलग मिसाल छोड़ रहा है और आगे के लिए उदाहरण बनता जा रहा है। अवध महोत्सव में आज लोक कला संस्कृत संस्थान की विशेष प्रस्तुति हुई जिसमें श्रीमती वंदना शुक्ला सरोज श्रीवास्तव सुश्री लक्ष्मी विनीत श्रीवास्तव ने अपनी कला का जादू का बिखेरा ढोलक पर सत्यम जी हारमोनियम पर हरीश जी ने पूरे कार्यक्रम में शमा बांध दिया कहते हैं कि ,साहित्य, संगीत और कलाओं का आपस में गहरा रिश्ता होता है और यही जब एक साथ, एक ही जगह इकट्ठा हों, तो उस महफिल में चार चांद लग जाते हैं, कुछ ऐसा ही दृश्य आज लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में परिलक्षित हुआ, जहां साहित्य के साथ संगीत व नृत्य का जादू श्रोता-दर्शकों पर छाया। इसके पूर्व सांस्कृतिक सांझ का शुभारम्भ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन.बी.सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अवध विहार योजना, अवध शिल्प ग्राम खुला क्षेत्र में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मे अपना परचम लहराने वाली अंजुली श्रीवास्तव द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुत की गई जिसमें प्रमुख रूप से लहंगा है मेरा बूटेदार राम नाम आती है मीठा गाड़ी वाले दुपट्टा के गीतों से महफिल में जान डाल दिया इस कार्यक्रम में अंगन पर महेश पाल ढोलक पर रवि और पैड पर पप्पू ने अपना हुनर दिखाया। 
अवध महोत्सव में आज विशेष रूप से गुड़िया फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से दुल्हन वही जो पिया मन भाए के कार्यक्रम के माध्यम से हर किसी को भाव बिहोर कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को आगे बढ़ते हुए सामाजिक सेवा में अपने आप को समर्पित करने वाली है संस्था निश्चित रूप से समाज के लिए नेक कार्य कर रही है फाउंडेशन के अध्यक्ष रेशमा निगम और उनके साथ सीमा सिंह पूनम श्रीवास्तव शालिनी श्रीवास्तव पूजा मुखर्जी पिंकी शर्मा द्वारा आने को कार्यक्रम प्रस्तुत करके महफिल में अद्भुत छठा बिखेर दी 
अर्बन ब्रांच ग्रुप की प्रस्तुति ने आज एक नए अंदाज में अपने कार्यक्रम को पेश किया जिसमें विशेष रूप से अमित हर्षित अपनी परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया और
 श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
 आज के कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना द्वारा अपने विशेष अंदाज में किया गया।

Post a Comment

0 Comments