Hot Posts

6/recent/ticker-posts

31 दिसंबर 2023 को दुबग्गा लखनऊ में आयोजित होगी महिला हाफ मैराथन दौड़

...
 संवाददाता
 - 31 दिसम्बर 2023 को दुबग्गा लखनऊ में आयोजित “महिला हाफ़ मैराथन दौड़” में मुख्य अतिथि की भूमिका निभायेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा साथ में उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका डा. मल्लिका भी होंगी सम्मिलित।
अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी होंगे शामिल।

 लखनऊ।

 केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लखनऊ में “महिला हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन 31 दिसंबर को वर्ष 2023 के आखिरी दिन किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री व मोहनलालगंज लोकसभा सांसद कौशल किशोर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के लखनऊ जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी,भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी,राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा, लखनऊ नगर निगम महापौर सुषमा खर्कवाल की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
बताते चलें इस महिला हॉफ मैराथन का आयोजन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा किया जा रहा है। कौशल किशोर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए इस महिला हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की 4008 महिलाओ ने दौड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ कार्यक्रम 31 दिसम्बर 2023 को दिन में 10.00 बजे शुरू होगा और 11 बजे से प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा उसके बाद इस महिला हॉफ मैराथन का शुभारंभ किया जाएगा। यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 21 किमी. की होगी, यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समापन होगी। इसमें खास बात यह है कि दौड़ने वाली महिला धावकों के स्वागत में 25000 से ज्यादा महिलाएं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि महिलाओं की इस हाफ़ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हज़ार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को ग्यारह हज़ार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को एक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम् दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को ग्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएँगे । 
 केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए इस हाफ़ मैराथन दौड़ में सभी लोगों से डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों, साहित्यिक और योग से जुड़े लोगों तथा गीतकार, संगीतकार, कलाकार, लेखाकार, किसान, मज़दूरों, मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में आकर महिला धावकों के स्वागत और उत्साहवर्धन करने की अपील की।
कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी देशवासियों से अपील की वह सभी माताएं बहनें और सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 31दिसंबर को लखनऊ में दुबग्गा चौराहा पंहुचकर इस महिला हॉफ मैराथन का समर्थन करें।

Post a Comment

0 Comments