Hot Posts

6/recent/ticker-posts

22 जनवरी को राम ज्योति जलाएं तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएं


...
संवाददाता

22 जनवरी को राम ज्योति जलाएं तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएं
लखनऊ । सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा भारत के यशस्वी मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। मा० मोदीजी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि भगवान श्री राम लला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने अपने घर में राम ज्योति अवश्य जलायें तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएं। इस समय अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान चल रहे हैं।
गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में अध्यक्ष इं वी के मिश्र ने गोमतीनगर के निवासियों से अपील की कि जिस समय पूरा देश राममय है तो प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी 2024 को अपने अपने घरों पर कम से कम 5 राम ज्योति अवश्य जलायें तथा अपने घरों को सजाकर दिवाली मनाएं।
इस अवसर पर सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि उनके 3/44, विवेक खण्ड, गोमतीनगर लखनऊ स्थित निवास स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी 2024 को अपराह्न 12.30 से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है तथा 22 जनवरी को सामूहिक रूप से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखेंगे। गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के सदस्यों को वर्ष 2024 का पंचांग सह कैलेण्डर वितरित किया जा रहा है। पंचांग सह कैलेण्डर समिति के पदाधिकारियों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments