Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारे में गूंजी गुरुबाणी

 
...
 संवाददाता 
लखनऊ।
साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिंडोला में समागम प्रारंभ हो गए इस समागम में विशेष रुप से भाई चरनजीत सिंह हीरा जी दिल्ली वाले प्रचारक सिंह साहिब ज्ञानी बचित्तर सिंह जी मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा नानक प्याउ दिल्ली वाले और भाई जगतार सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वाले लखनऊ पहुंच चुके हैं। यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी।
      प्रकाशोत्सव के शाम का समागम रहिरास साहिब के पाठ के बाद शुरू हुआ उसके बाद गुरुद्वारा नाका के हजूरी रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने आरती का गायन किया तत्पश्चात गुरमत प्रचारक सिंह साहिब ज्ञानी बचित्तर सिंह जी दिल्ली वालों ने साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के जीवन की ऐतिहासिक कथा संगत को सुनाई और उनके उपदेशों को श्रद्धालुओं को बताया। रागी जत्था भाई चरनजीत सिंह हीरा जी ने गुरबाणी का शबद "हम इह काज जगत मो आऐ धरम हेत गुरदेव पठाए" एवं 
" देह सिवा बर मो मोहि इहै शुभ करमन ते कबहु न टरौं " संगतो को सुनाया तो संगत भी भाव विभोर होकर उनके साथ कीर्तन करने लगी और गुरबाणी के अलौकिक कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर हरमिंदर सिंह टीटू ,कुलदीप सिंह सलूजा की देखरेख में दशमेश सेवा सोसाइटी सेवा के सदस्यों ने संगत में गुरु का लंगर वितरित किया।
        लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा जी ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) डी.ए. वी.डिग्री कॉलेज ऐशबाग रोड के मैदान में मनाया जायेगा जो प्रातः 7.30 बजे से लेकर शाम के 5.00 बजे तक चलेगा। गुरु का लंगर भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। जिसके लिए सभी लोगों ने आज से ही लंगर तैयार करना की सेवा आरंभ कर दी है इस सेवा में बड़े उत्साह के साथ बच्चे महिलाएं और पुरुष हिस्सा ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments