Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्थापना दिवस पर सबको बधाइयां एवम शुभकामनाएं: विनोद कुमार सिंह


-हर जिले में हो साहित्यपुरम: सर्वेश अस्थाना
...
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवम प्रगति एवेंट के तत्वाधान में काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे तीसरे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा प्रदेश की 25 साहित्य सभाओं व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया व वृहद कवि सम्मेलन भी किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवम साहित्यकार सर्वेश अस्थाना ने कहा कि प्रत्येक जिले में साहित्यकार पुरम की स्थापना हो जिसमें आसान किश्तों में आवास उपलब्ध हो साथ ही कवियों और साहित्यकारों को ट्रेन और बस में रियायत भी दी जाये। उपरोक्त चर्चा साहित्यसभा के प्रधान सर्वेश अस्थाना ने उठाई जिसका समर्थन उपस्थित साहित्यकारों ने किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के मुख्य मंच से गिरधर खरे के संयोजन में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विनोद शंकर शुक्ल ने की मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक सर्वेश अस्थाना उपस्थित थे। केंद्रीय पदाधिकारी बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह चांद, डॉ सोनरूपा विशाल, गजेंद्र प्रियांशु व राजीव राज ने समारोह को संबोधित किया।

इटावा, मैनपुरी, झांसी, चित्रकूट, जालौन, बाराबंकी, हरदोई, आजमगढ़, बदायूँ, लखनऊ उत्तर, लखनऊ दक्षिण, अयोध्या, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, कानपुर देहात, सुल्तानपुर, गोंडा, बाँदा, झाँसी, अयोध्या व देवरिया लखीमपुर आदि जिलों की सभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुये कविसम्मेलन में उपस्थित सभी कवियों ने काव्यपाठ किया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में आज की सांस्कृतिक संध्या में ब्रज की दीवानगी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें ब्रज के स्वरूप की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की गई। विमल ने कृष्ण के रूप में और राखी ने राधा के रूप में राधा–कृष्ण की रासलीला को बेहद अनूठे और विस्मय करने वाले अंदाज में प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में कृष्ण के रूप विनय जोशी और राधा के रूप में रूपाली वर्मा ने अद्भुत मेयर नृत्य प्रस्तुत करके सबको रोमांचित कर दिया। उपस्थित दर्शक कृष्ण लीला देखकर भावविभोर हो गए। 

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एक विशेष जानकारी देते हुए बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सिक्के और पुराने नोटों के विनमय की सुविधा महोत्सव में सभी के लिए उपलब्ध है। महोत्सव में आए सभी लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।

Post a Comment

0 Comments