अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ

...
 संवाददाता 
लखनऊ। अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट, परिवार की धुरी संभालती महिलाओं के हुनर को एक मंच प्रदान करने हेतु समर्पित समूह है।
अपराजिता जज़्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने आज अपना प्रथम वार्षिकोत्सव अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया समारोह में मुख्य अतिथि पद्म श्री उर्मिला श्रीवास्तव,
 विशिष्ट अतिथि संजीव जयसवाल,
 विशिष्ट अतिथि मुकुल महान
समारोह में समाज की मुख्य धारा में योगदान देने वाली महिलाओं को शक्ति सम्मान दे कर सम्मानित किया गया।जिनमे ललिता पांडे(कला क्षेत्र), पुनीता भटनागर(समाज सेवा),प्रोफेसर निशी पांडेय(शिक्षा), अनीता भटनागर जैन(प्रशासनिक सेवा) को सम्मानित किया गया।डॉ रश्मि शर्मा, डॉ रीमा सिंन्हा ,डॉ पूजा शाहीन ,श्रीमती नीलू त्रिवेदी को अपराजिता अभिनंदन सम्मान दे कर सम्मानित किया गया।
साथ ही विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताओं की विजयी अपराजिता सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।
समारोह में समूह की गत वर्ष की उपलब्धियों के रुप में न्यूज लेटर एवम् हिन्दी मास के पंचांग का लोकार्पण किया गया एवम् अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें अपराजिता संरक्षक नीता माथुर द्वारा सभी सदस्यों को मतदान शपथ दिलाई गई 
स्वागत परिचय संस्था अध्यक्ष प्रो सीमा सरकार ने दिया।
संस्थापक सचिव डॉ अनुपमा श्रीवास्तव ने समूह की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का खुबसूरत संचालन डा क्षितिज शुक्ला एवम अपर्णा सक्सेना द्वारा किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन समूह की संरक्षिका अंजली सक्सेना द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post