उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का आज 57 वां अधिवेशन दारूलशफा लखनऊ में सम्पन्न हुआ।


....
 संवाददाता
 
लखनऊ। अधिवेशन की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह( सरंक्षक) ने की। चुनाव प्रभारी मेघपाल काम्बोज सहारनपुर एवं रमेश शुक्ला पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह लखनऊ ने किया। अधिवेशन में  यशपाल सैनी (प्रदेश अध्यक्ष) एवं अनिल यादव जौनपुर को को महामंन्त्री पद पर पुन: निर्विरोध चुन लिया गया। द्वितीय सत्र में ही नामांकन वापसी के उपरान्त कुल 28 पदों पर सर्वसम्मति से र्निविरोध चुन लिया गया। अधिवेशन में जनपद सहारनपुर, जौनपुर,ललितपुर, झांसी,सम्भल, प्रयागराज, हमीरपुर, अमेठी,एटा,बांदा, मुजफ्फर नगर, गोरखपुर,हरदोई लखनऊ,कौशाम्बी प्रतापगढ़ सहित 31 जनपदों के 380 डेलीगेटस ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी ने सभा को सम्बोधित करते हुए पूरे प्रदेश के शिक्षकों को एकजुट करने की कुछ सलाह पहा‌धिकारियों को दिए। सभा को अनिल यादव जौनपुर,मनोहर लाल झाली,रेखा सैनी सहारनपुर, निशा वर्मा झाँसी, अब्दुल खलिक मुजेश दत्त शशिभूषण चौहान सचिदान्द तिवारी, भानुप्रताप राव महेन्द्र सैनी ललितपुर, रमेश तिवारी,प्रयागराज, राजबहादुर दक्षा, बिरेन्द्र कुमार अरविन्द सोनी झांसी,कप्तान सिंह, उमानाथ यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post