भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने 10–23 फरवरी 2026 तक “ब्लैक फोर्टनाइट” की घोषणा की


...
 संवाददाता 
लखनऊ। भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ (BKNKS), जो FCI कर्मचारियों की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन है, ने FCI प्रबंधन नई दिल्ली की लगातार देरी और प्रशासनिक मनमानी के विरोध में 10.02.2026 से 23.02.2026 तक “ब्लैक फोर्टनाइट” मनाने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम देशभर के सभी FCI कार्यालयों एवं डिपो में आयोजित होगा।
यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और गैर-व्यवधानकारी होगा। कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काला बैज पहनेंगे तथा प्रतीकात्मक प्रदर्शन करेंगे, जबकि खाद्यान्न आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध रहेगी।
BKNKS ने चेतावनी दी है कि यदि 14 दिनों में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है, तो आंदोलन को चरणबद्ध रूप से तीव्र किया जाएगा। ऐसी स्थिति में खाद्यान्न आपूर्ति में किसी भी अवरोध की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी, क्योंकि यूनियन ने समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post