ब्राइट ब्रेंस पब्लिक कॉलेजिएट में भव्य वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन


 ...
 संवाददाता

-शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्राइट ब्रेंस पब्लिक कॉलेजिएट में आज वार्षिक समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया
लखनऊ। ब्राईट बेंस पब्लिक कॉलेजिएट वार्षिक समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री माननीय कौशल किशोर जी रहे। साथ ही वर्तमान विधायक श्रीमती जय देवी कौशल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी। तब से यह संस्था शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विद्यालय ने शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत से अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिप्रा श्रीवास्तव ने कहा कि वार्षिक समारोह बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करता है और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाता है। वहीं विद्यालय के मैनेजर सोम प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। समारोह का समापन प्रेरणादायी संदेश और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post