...
संवाददाता।
संवाददाता।
...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, बेहतर कानून व्यवस्था और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रदेश की जनता को शांति, सुरक्षा और समृद्धि का लाभ मिले।
श्री शर्मा ने पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।