Skip to main content

हिन्दवी की तीसरी वर्षगाँठ पर 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन

 लखनऊ/संवाददाता


लखनऊ, 27 जुलाई 2023: हिंदी साहित्य के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए समर्पित रेख़्ता फ़ाउंडेशन के उपक्रम, हिन्दवी [hindwi.org] ने अपने तीन वर्ष सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। अपनी तीसरी वर्षगांठ पर हिन्दवी ने 'हिन्दवी उत्सव' के रूप में 30 जुलाई, 2023 को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में एक भव्य आयोजन की घोषणा की है। प्रसिद्ध साहित्यकार शिवमूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।‘हिन्दवी उत्सव’ हिन्दवी [hindwi.org] का वार्षिक साहित्यिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और हिंदी-भाषी समुदायों तथा साहित्य-संस्कृति प्रेमियों को करीब लाना है। यह उत्सव साहित्य एवं संवाद को बढ़ावा देने और हिंदी साहित्य के अमूल्य योगदान को रेखांकित करने का एक मंच प्रदान करता है।‘हिन्दवी उत्सव’ का उद्घाटन दोपहर 3.50 बजे शुरू होगा। विशिष्ट अतिथि, प्रसिद्ध विद्वान, महत्त्वपूर्ण साहित्यिक हस्तियाँ और भाषा प्रेमी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद पहला सत्र चर्चा-परिचर्चा का होगा जिसमें डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, शालिनी माथुर और अखिलेश जैसे प्रतिष्ठित लेखक विचारोत्तेजक विषय ‘कठिन समय में कटाक्ष’ पर चर्चा करेंगे। इसके बाद उत्सव में काव्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए कविता संध्या(कविता पाठ) का आयोजन होगा जिसमें कवि अरुण कमल, कुमार अंबुज, अजंता देव, यश मालवीय और सविता भार्गव जैसे देशभर से आए सम्मानित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।कविता पाठ के बाद, साहित्य प्रेमी प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय फ्यूज़न बैंड 'षडज' द्वारा एक साहित्यिक संगीत प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे। कबीर के छंदों की भावपूर्ण प्रस्तुति और विभिन्न शैलियों में संगीत प्रयोगों के लिए विख्यात षडज बैंड का प्रदर्शन दर्शकों के लिए न केवल विशिष्ट अनुभव होगा बल्कि यह ‘हिन्दवी उत्सव’ की प्रयोगधर्मी संस्कृति का भी परिचायक है।
इस अवसर पर रेख़्ता फ़ाउंडेशन के संस्थापक संजीव सराफ़ ने कहा, ''हिंदी भारत के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक-भाषाई संधि के रूप में कार्य करती है और समयानुसार विकसित और अनुकूलित होती रहती है। हिंदुस्तानी कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रयत्नशील रेख़्ता फ़ाउंडेशन, हिंदी भाषा के विभिन्न रंगों का जश्न मनाने के लिए 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन कर रहा है जो भारतीय दर्शन और जीवन शैली की रीढ़ है। ‘हिन्दवी उत्सव’ के पिछले संस्करण में साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से प्रेरित होकर इस वर्ष यह उत्सव अधिक बड़ा और भव्य होगा, जिसमें हिंदी साहित्य से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ और कलाकार एकसाथ एक मंच पर आएँगे। मैं सभी साहित्य प्रेमियों को 'हिन्दवी उत्सव' में भागीदारी करने और हमारी गौरवपूर्ण साझा सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।'' हिंदी साहित्य को संरक्षित और प्रचारित करने की हिन्दवी (Hindwi.org) की प्रतिबद्धता अपने वार्षिक 'हिन्दवी उत्सव' के ज़रिए दृढ़ता के साथ जारी रहेगी। हिन्दवी ने भाषिक सजगता को प्रोत्साहित किया है और साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है जहाँ हिंदी संस्कृति के विविध पहलुओं पर संवाद से लेकर नई खोज की जा सके, उत्सव मनाया जा सके। इस प्रक्रिया में हिन्दवी, जो कि ग़ैर-लाभकारी पहल है, ने 'हिन्दवी डिक्शनरी' की घोषणा की है जो हिंदी की 11 विभिन्न बोलियों का शब्द-संग्रह है। हिन्दवी (hindwi.org) ने प्रसिद्ध साहित्यकारों, सम्मानित कलाकारों, आकांक्षी कवियों और लेखकों सहित भाषा के प्रति समर्पित लोगों के बीच ज़रूरी अभिरुचियों को जन्म दिया है। हिन्दवी की वेबसाइट पर 1200+ कवियों, 14000+ कविताओं, 1300+ छंदों, 3000+ दोहों और 300+ लोकगीत उपलब्ध हैं। हिन्दवी का उद्देश्य है कि वह अपने इस प्रयत्न को निरंतर जारी रखे और हिंदी भाषा को सुंदर और प्रामाणिक रूप में प्रस्तुत कर पाए।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

सेवा सुरक्षा और वेतन के लिए याचना कार्यक्रम का 30 वां दिन उपवास का 16वां दिन

 लखनऊ /संवाददाता आज माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनवरत याचना कार्यक्रम का 30 वां दिन और उपवास का 16वां दिन था कार्यक्रम के संयोजक राजमणि सिंह ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन हनुमान चालीसा और राम नाम जाप से किया जाता है   सभी शिक्षक अपने वेतन और  अपने सम्मान की कामना के साथ लगातार 29 दिन से हनुमान चालीसा का पाठ और सीता राम नाम का जाप कर रहे हैं  उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति के  संयोजक राजमणि सिंह  का कहना है कि हम सभी तदर्थ शिक्षकों ने अपने पालनहार और करुणानिधान यशस्वी  मुख्यमंत्री  से निम्न मांग करते हैं  तदर्थ शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 33  में धारा  33(ज ) जोड़कर कठिनाई निवारण अध्यादेश लाकर विनियमितीकरण                अथवा   विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तरह आमेलन/समायोजन               अथवा  रिजर्व पूल टीचर  अधिनियम 1982 की धारा 21ए व 21 बी के द्वारा आमेलन                अथवा   तदर्थ शिक्षकों को यथावत की स्थिति बरकरार करते हुए सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष किया जाए  हम सभी तदर्थ शिक्षक 20 से 25 वर्षों तक लगातार राजकोष से वेतन प्राप्त कर